वाराणसी के सोएपुर में जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच संघर्ष हो गया। जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस से विवाद के बाद आक्रोशित लोगों ने मड़ई में आग लगाने के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पथराव कर दिया। महिलाएं और बच्चे भी पुलिस पर पथराव कर रहे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
soyepur
- फोटो : अमर उजाला
पथराव में नायब तहसीलदार शिवपुर अरुणिमा श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज पांडेयपुर शैलेश मिश्र, महिला कांस्टेबल गुंजा कनौजिया और निधि मिश्रा जख्मी हो गईं। सीओ कैंट और चौकी इंचार्ज की गाड़ी पथराव में क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद एसपी सिटी दिनेश सिंह, एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय तीन थानों की फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे। पुलिस ने लाठियां पटक भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
soyepur
- फोटो : अमर उजाला
कालोनाइजार महेश जायसवाल की सोएपुर में करीब नौ बीघे जमीन है जिसे लेकर उनका ग्रामीणों से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना हक बताते हैं। इसे लेकर ग्रामीण करीब एक महीने से ज्यादा समय से जिला मुख्यालय, सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन करते रहे हैं। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने एसडीएम सदर से इसकी जांच कराई थी। जांच में कहा गया है कि अभिलेखों के अनुसार जमीन पर मालिकाना हक महेश जायसवाल का है।
4 of 6
soyepur
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली कि सोएपुर में हंगामा हो रहा है और कुछ लोग जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। करीब साढ़े चार बजे नायब तहसीलदार शिवपुर अरुणिमा श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर कैंट महेश पांडेय जमीन पर अवैध रूप से काबिज लोगों को समझाने गई थीं वह जमीन खाली कर दें या फिर दोनों पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से बैठकर इसका हल निकालें। इसके बाद वह लौट गईं। कुछ देर बाद ही इंस्पेक्टर कैंट महेश पांडेय ने उन्हें फोन कर बुला लिया और कहा कि हंगामा हो रहा है। नायब तहसीलदार और इंस्पेक्टर कैंट महेश पांडेय पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
soyepur
- फोटो : अमर उजाला
बातचीत के दौरान ही दो महिलाओं ने अपनी दो मड़ई में आग लगा दी। साथ ही, एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की जिसे रोका गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को जीप में बैठा लिया जिसके बाद मामला भड़क गया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस और प्रशासन महेश जायसवाल के पक्ष में काम कर रहा है। तालाब और ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा किया गया है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पथराव कर दिया। महिलाएं और बच्चे भी पुलिस पर पथराव कर रहे थे।
इसमें नायब तहसीलदार शिवपुर समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। सीओ कैंट की गाड़ी और चौकी इंचार्ज शैलेश मिश्र की बाइक पर भी पथराव किया गया। कुछ देर के लिए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। सूचना के बाद दमकल की तीन गाड़ी, तीन थानों की फोर्स पहुंची और ग्रामीणों को खदेड़ा। मौके पर अभी भी फोर्स तैनात है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि जमीन विवाद का मामला है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है