सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आभासी दुनिया में मौज-मस्ती करते है। कभी-कभी सोशल मीडिया पर की गई दोस्ती भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ यूपी के भदोही निवासी एक युवक के साथ। आगे की स्लाइड्स में जानें...
विज्ञापन
2 of 6
facebook_love
एक शादीशुदा युवक की फेसबुक के जरिये एक महिला से दोस्ती हुई। फिर यही दोस्ती एक दिन प्यार में बदल गई। इसके बाद तो साथ जीने-मरने की कसमें खा ली गईं लेकिन इसके बाद जो हुआ उसके बारे में युवक ने कभी सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन
3 of 6
Facebook and Google
भदोही जिले के वीरभद्रपुर करियावं निवासी आरती देवी (38) की शादी 18 साल साल पूर्व विहियापुर पड़ान गांव में अंजनी कुमार के साथ हुई थी। इस दौरान उनके तीन बेटे और एक बेटी पैदा हुई। बीमारी के चलते आरती के तीनों बेटों की मौत हो गई।
4 of 6
Facebook
उसके बाद आरती अपनी 10 वर्षीय बेटी खुशी को लेकर पति के साथ मुंबई में रहने लगी। अंजनी एक निजी कंपनी में काम करता था। आरती का आरोप है कि उसका पति 14 मई को अपने एक दोस्त की शादी में शरीक होने की बात कहकर राजस्थान गया।
विज्ञापन
5 of 6
couple cheating
अंजनी ने पत्नी से कहा कि पांच दिन में लौट आऊंगा। पांच दिन बाद शनिवार को जब आरती ने फोन किया तो उसका फोन नही उठा। इस पर आरती ने अपने भाई को फोन कर सारी बात बताई। रविवार को अपने भाई को लेकर वह मुंबई से ससुराल बिहियापुर पहुंची तो पता चला कि उसने दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली है।
इस बात को लेकर आरती के भाई और अंजनी के बीच विवाद होने लगा। आरती की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने उसकी तहरीर पर अंजनी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरती ने बताया कि उसके पति ने जिस महिला से शादी की है वह फेसबुक के जरिये उसकी दोस्त बनी थी। वह बिहार के बक्सर की रहने वाली है।