उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का जिक्र पूरे देश में हो रहा है। इस बीच मंगलवार को उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। इस बीच काशी में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि बीते वर्ष 15 नवंबर को तत्कालीन उपराष्ट्रपति काशी आए थे। यहां विश्व के सबसे बड़े और सुंदर घाट 'नमो घाट' का उद्घाटन तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। काशी दौरे के दौरान वे गंगा आरती कर काफी प्रसन्न हुए थे।