फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी को पिता मानने वाले काशी के इस युवक ने मुंडवाया सिर, मणिकर्णिका घाट पर किया पिंडदान

Sat, 18 Aug 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी ठीक उसी समय मोक्ष नगरी काशी के मणिकर्णिका घाट पर एक युवक मुंडन करा रहा था। उसके घर का कोई सदस्य दुनिया को अलविदा नहीं कहा था, वह तो अपने नेता जिसे वह पिता तुल्य मानता था उनके लिए इन विधानों को कर रहा था। मणिकर्णिका घाट पर मनीष उपाध्याय ने विधिविधान से कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा श्राद्ध व तर्पण किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें....

 
विज्ञापन

2 of 6
cremation - फोटो : अमर उजाला

मोक्ष नगरी काशी में पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मशांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध किया गया। दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि के बाद मणिकर्णिका घाट पर उनके नाम से श्राद्ध किया गया। मणिकर्णिका घाट पर मनीष उपाध्याय ने विधिविधान से कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा श्राद्ध व तर्पण किया गया। ब्राह्मणों ने पूर्व प्रधानमंत्री की फोटो के सामने मंत्रोचारण से श्राद्ध पूजन कराया और पिंडदान कर उसे गंगा में प्रवाहित किया।

 
विज्ञापन

3 of 6
Atal Bihari Vajpayee
मनीष ने बताया कि मैं बचपन से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपने पिता तुल्य मानता था। गुरुवार को मुझे उनकी मौत की जानकारी हुई। मैं दिल्ली उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए जाना चाहता था पर नहीं जा पाया। आज मैं सुबह से ही टीवी देख रहा था, जैसे ही पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई उसके बाद मैंने उनकी आत्मा की शांति के लिए मणिकर्णिका घाट पर पिंडदान व श्राद्ध-पूजन किया। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर शुक्रवार को गंगा आरती के पूर्व गंगा मंदिर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गंगा तट अटल बिहारी अमर रहे के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही हो सकती है कि वह जिन राजनैतिक और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति समर्पित रहे उन्हें आगे बढ़ाया जाए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किन्नर समाज ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा विश्वनाथ के द्वार पर किन्नर समाज ने इस युग पुरुष के जाने पर शोक संवेदना व्यक्त की। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बांसफाटक इलाके में किन्नर समाज ने काशी विश्वनाथ मंदिर के ब्राह्मणों के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मदनपुरा इलाके की  मुस्लिम महिलाओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें