मस्ती, धूम और धमाल की नई दुनिया बनारस में युवाओं को लुभाने लगी है। मदमस्त कर देने वाला वेस्टर्न म्यूजिक संग डांस। शहर के बीच खुले पब में डिस्को पर झूमने का आनंद कुछ ऐसा ही है। देर रात तक चलने वाली नाइट पार्टियों की तर्ज पर शहर के युवक-युवतियां अब डिस्को पर झूम रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखें मस्ती से भरीं तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
disco in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सांझ ढलने से पहले इस पब में शुरू होने वाले पॉप संगीत का मजा हर कोई लेना चाहता है। वहां आप देख सकते हैं मौज-मस्ती का एक अनूठा संसार। तो आइए आज हम बताते हैं आपको इस पब की मस्ती के बारे में। शहर के बीच खुले इस पब में डिस्को को झूमने के लिए युवाओं की टोलियां पहुंचती हैं।
विज्ञापन
3 of 8
disco in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मद्धम रोशनी में मस्त संगीत पर बेकाबू होकर थिरकते युवक-युवतियों का संसार हर शाम जवां हो जाता है। अब आफ ही सोचिए कि ऐसी मस्ती और मिजाज से कौन दूर रहना चाहेगा। यही वजह है कि बनारस में अब डिस्को जाना और आधी रात को वापस आना बड़ी पॉकेट वाले परिवारों के युवाओं का नया ट्रेंड बनता जा रहा है।
4 of 8
disco in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रात 10 बजे तक चलने वाले इस पब में युवक और युवतियों का जमावड़ा शाम चार बजे से ही शुरू होने लगता है। लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के स्टाइलिश परिधानों में सज-धजकर मदमस्त करने वाली संगीत की धुनों का आनंद उठाने युवा पहुंचते हैं। पब के अंदर प्रवेश करते ही मस्ती की अलग रंग-बिरंगी दुनिया पर आंखें नहीं ठहरतीं।
विज्ञापन
5 of 8
disco in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हर कोई डिस्को की धुन पर थिरक उठता है। इस पब में संगीत के साथ मन पसंद लजीज व्यंजनों का स्वाद उन पलों को और भी सुखद बना देता है। यही वजह है कि तनाव से दूर रहने या मन बहलाने के लिए बजट वाले युवक-युवतियों की पहली पसंद यह पब बन गया है।
विज्ञापन
6 of 8
disco in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
लड़के तो बेपरवाह अंदाज में डिस्को पहुंच जाते हैं। उनमें केयरलेस ब्यूटी का क्रेज होता है। लेकिन, लड़कियां डिस्को जाने की तैयारी वैसे करती हैं जैसे किसी विशेष पार्टी या समारोह में जाना हो। लड़कियां खास मेकअप और स्टाइलिश लुक में डिस्को के लिए पहुंचती हैं। इस माहौल का आनंद लेने में दसवीं,12वीं के छात्र भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
7 of 8
disco in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पब में पंजीयन कराने वाली रति बताती हैं कि वह डिस्को की दीवानी हो गई हैं। डिस्को का नाम आते ही उन्हें एक खास तरह की मस्ती और माहौल का एहसास होने लगता है। मन मचल उठता है। वहां पहुंच कर ऐसा लगता है कि किसी दूसरी दुनिया में आ गए । वह अपनी सहेलियों रक्षा, रजनी, पूजा, संध्या, डॉली के साथ इस पब में कई बार डिस्को पर थिरक चुकी हैं।
पब में युवकों के मुकाबले युवतियों की भीड़ ज्यादा है। इसकी वजह भी है। पब में आने के लिए लड़कियों के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लगाया गया है। प्रवेश मुफ्त होने की वजह से वहां लड़कियों की भीड़ अक्सर देखी जा सकती है। कैफे बिग तमाशा के संचालक वल्लभ नारायण सिंह बतातेै हैं कि वह खाने के साथ ही डांस फ्लोर भी उपलब्ध कराते हैं। हमारी खासियत हमारा फूड है। रविवार को खास आयोजन करते हैं और युवाओं के लिए डांस फ्लोर की व्यवस्था करते हैं।