फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFAAwards2017 : न्यूयार्क में छाया आजमगढ़, अवार्ड पाकर यें बोलीं शबाना आजमी

Mon, 17 Jul 2017 10:38 AM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 6
IIFA Awards 2017 - फोटो : अमर उजाला
भारतीय अप्रवासियों के लिए मशहूर अमेरिका के न्यूयार्क शहर में आयोजित आइफा अवार्ड्स 2017 में आजमगढ़ की धूम रही। बालीवुड के 'ऑस्कर' कहे जाने वाले आइफा अवार्ड्स में आजमगढ़ की बेटी शबाना आजमी को सम्मानित किया गया। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 6
shabana azmi - फोटो : twitter
आजमगढ़ के मेजवा गांव की गलियों से बालीवुड तक का शानदार सफर तय करने वाली चर्चित अभिनेत्री शबाना आजमी को आइफा अवार्ड 2017 में सम्मानित किया गया है। उन्हें फिल्म नीरजा के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

3 of 6
shabana azmi - फोटो : अमर उजाला
अवार्ड मिलने पर बेहद खुश नजर आ रही शबाना आजमी ने ट्वीट कर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, धन्यवाद आइफा और टीम नीरजा। नीरजा के लिए इस साल यह मेरा छठा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवार्ड है।

4 of 6
shabana azmi - फोटो : अमर उजाला
काले रंग के कपड़े में ट्राफी के साथ शबाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शबाना की ड्रेस की कई लोगों ने ट्वीट कर तारीफ की। वहीं नीरजा को साल 2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का भी अवार्ड मिला। बता दें कि शबाना ने नीरजा फिल्म में नीरजा बनीं सोनम कपूर की मां की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

5 of 6
sonakshi sinha - फोटो : twitter
इससे पहले शबाना आजमी को नीरजा के लिए स्टारडस्ट और फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उधर, आईफा समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे बालीवुड सितारे न्यूयार्क की गलियों में जमकर मस्ती कर रहे हैं। वहीं यह उनके प्रशंसकों के लिए यह उनसे मिलने का शानदार मौका बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
disha patani - फोटो : अमर उजाला
न्यूयार्क के जेएफके एयरपोर्ट से ही प्रशंसकों की भीड़ बालीवुड सितारों को घेर ले रही है। फैन्स उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। उनके ऑटोग्राफ ले रहे हैं। आयोजन स्‍थल से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ आइफा का शोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें