फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather Update: झमाझम बारिश और काले बादलों ने दिन में कराया रात का एहसास,खुशनुमा मौसम से सुबह की शुरूआत

Wed, 12 Aug 2020 06:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
बारिश में भीगते लोग - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बुधवार दोपहर में लोगों ने मौसम की बरसों पुरानी कहावत को हकीकत बनते देखा। पूर्वांचल में एक कहावत प्रचलित है कि सावन से भादो कमजोर नहीं। ऐसा ही हुआ कि दोपहर बाद शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना तो हुआ ही, आसमान में छाए काले बादलों ने दिन में ही रात का एहसास करा दिया। देर शाम तक बारिश होती रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बारिश में भीगकर जाता साईकिल सवार - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार आधी रात के बाद से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। नम हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश रात भर रुक-रुक कर बुधवार सुबह तक होती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया और दो-तीन दिन से उमस झेल रहे लोगों को भी राहत मिली। हालांकि रात भर हुई बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 4
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी सुबह बारिश बंद नहीं हुई। इससे पहले मंगलवार को दिन में बादलों की आवाजाही का क्रम जिस तरह बना था, उसको लेकर बारिश की  संभावना बनी थी।
विज्ञापन

4 of 4
वाराणसी में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अभी आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। लोगों को उमस से भी राहत मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें