जब लोग अजगर को देखते हैं, तो डर से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अजगर को खिलौना बना लिया। गले में डालकर वह सड़कों और गलियों में घूमता रहा। देखें अगली स्लाइड्स...
विज्ञापन
2 of 5
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक शख्स नशे में धुत था। शंकरपुर चेकपोस्ट के पास फरिहां मार्ग पर रहने वाले रज्जू पुत्र अबरार के घर में बुधवार सुबह लगभग चार-पांच फीट का अजगर का बच्चा निकल आया।
विज्ञापन
3 of 5
परिवार के लोगों ने उसे देखा तो उनकी हालत खराब हो गई। किसी तरीके से लाठी के सहारे अजगर को सड़क पर कर दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
4 of 5
उसी समय ईश्वरपुर गांव निवासी एक युवक शराब के नशे में उधर से गुजर रहा था। इस दौरान उसने अजगर को उठाकर कंधे पर डाल लिया। इसके बाद वह सड़क पर इधर-उधर घूमने लगा।