फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: हवा में नमी के साथ राहत वाली बारिश, वाराणसी में 32.3 डिग्री पहुंचा तापमान; उमस छूमंतर

Mon, 28 Jul 2025 11:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Weather News: वाराणसी में बीते दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। इस कारण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं, विभिन्न इलाकों में बारिश का पानी लग जाने से परेशानी उत्पन्न हो गई हैं।
विज्ञापन
1 of 8
वाराणसी में बारिश के बीच मस्ती करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
Varanasi News: पिछले सप्ताह की शुरुआत में तीखी धूप और उमस के बाद दो दिन से अचानक मौसम बदला है। दो दिन से हवा में नमी के साथ ही रुक-रुककर बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 
विज्ञापन

2 of 8
वाराणसी में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को दिन में 20 मिलीमीटर बारिश हुई और अधिकतम तापमान भी 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

3 of 8
वाराणसी में बारिश का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
जून महीने में समय से मानसून की दस्तक के बाद से अपेक्षाकृत अब तक बारिश अच्छी देखने को मिली है। शनिवार को जिस तरह से तेज हवा के साथ बारिश हुई, उसी तरह रविवार का मौसम भी रहा। सुबह से लेकर रात तक बारिश होती रही। शहर में लहुराबीर, बीएचयू कैंपस, चेतगंज, वरुणापार, सारनाथ के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिला। 

4 of 8
बुधवार को काफी देर तक हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला
इसका असर रहा कि उमस गायब हो गई। इस बीच अधिकतम तापमान रविवार को 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसत से 1.1 कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन दिन तक हल्की से तेज बारिश के आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 8
बीएचयू गेट के पास लगा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
जलभराव से होकर मंदिर जा रहे श्रद्धालु और कांवड़िये
बारिश के चलते शहर की स्थिति बद से बदतर हो गई है। शहर की अधिकांश सड़कों पर गंदगी, जलभराव और कीचड़ की समस्या रही। गोदौलिया चौराहे पर जलभराव से होकर जाने में श्रद्धालु और कांवड़ियों को दिक्कत हो रही है। उन्हीं से होकर वे मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। सिगरा से नई सड़क मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। 
विज्ञापन

6 of 8
पेट्रोल पंप पर लगा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
आकाशवाणी से महमूरगंज मार्ग के दोनों तरफ की स्थिति खराब है। गिरजाघर चौराहे के पास सड़क की स्थिति खराब है। लोगों की शिकायतें है कि निगम सिर्फ झाड़ू लगवाता है और कूड़ा उठवाता है। सीवर लाइन, जल निकासी सिस्टम को साफ कराने में कोरम पूरा करता है। जलभराव से हालात नारकीय है। 
विज्ञापन

7 of 8
बारिश में मूसलाधार हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला
जल निकासी न होने से काॅलोनियों में अधिक समस्या है। चेतगंज, लंका, अस्सी, लहरतारा, भिखारीपुर, मंडुवाडीह, चौक, बालाजी काॅलोनी आदि इलाकों में जलभराव रहा। नटिनियादाई से सटे तमाम काॅलोनियों व इलाकों में जलभराव की समस्या है। बीएचयू के पीछे एनएच-2 से सटे सैकड़ों काॅलोनियों में गंदगी और जलभराव है। 
विज्ञापन

8 of 8
भगवानपुर में धंसी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
ट्राॅमा सेंटर के पीछे धंसी सड़क
ट्राॅमा सेंटर के पीछे भगवानपुर में रविवार को अचानक सड़क धंस गई। भगवानपुर समेत शहर में तीन ऐसे पॉइंट हैं जहां अक्सर सड़क धंसती है। ट्राॅमा सेंटर के पीछे से भगवानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क धंस गई। जिस समय सड़क धंसी उस समय रास्ते से कोई गुजर नहीं रहा था। वरना हादसे का शिकार हो जाता। सड़क धंसने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि तीन जगहों पर अक्सर सड़क धंसती है। जिसके मरम्मत की वृहद कार्ययोजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें