बनारस में हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बुधवार को खुशनुमा हुए मौसम का लोग लुत्फ उठाते रहे। लोगों ने मंदिर में दर्शन-पूजन और घाटों का भ्रमण कर मौसम का आनंद लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 4
rain
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पूरे दिन लोगों को जबरदस्त गर्मी और उमस झेलनी पड़ी। आधी रात के बाद मौसम का रंग बदलना शुरू हुआ। इसके बाद बारिश ने सुबह का माहौल खुशनुमा बना दिया। कुछ लोगों ने मंदिर में दर्शन पूजन की योजना बना ली।
विज्ञापन
3 of 4
rain
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बड़ी संख्या में लोग घाटों पर पहुंच गए। जहां नाव से सुबह-ए-बनारस का नजारा लिया। चाय-कॉफी की चुस्कियों ने मौसम के आनंद को दोगुना कर दिया। विदेशी पर्यटक भी घाटों पर टहलते रहे।
दूसरी ओर कई परिवार व युवाओं ने ‘लांग ड्राइव’ की योजना बनाई और निकल पड़े। दो, चार पहिया वाहनों से वाराणसी-बाबतपुर हाईवे के अलावा सोनभद्र की सड़कों पर ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाया।