फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttar Pradesh Weather: 1.4 डिग्री कम हुआ न्यूनतम तापमान, दो दिन राहत के आसार नहीं, हवाओं ने बढ़ाई गलन

Thu, 31 Dec 2020 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला।
मौसम का मिजाज इधर दो-तीन दिनों से बदला-बदला लग रहा है। दिन में धूप होने के बाद भी नम हवाओं का दबाव इतना अधिक है कि लोगों को गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी आने वाले तीन-चार दिनों तक फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहा हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
अस्सी घाट पर छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला।
जम्मू कश्मीर सहित पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही वाराणसी और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। दिन में नम हवाएं नहीं थम रही है कि लोगों को राहत मिले। धूप का असर भी कम होने लगा है। उधर शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी दो दिनों से अधिक दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
varanasi weather
बुधवार को भी दिन में कुछ धुंध अधिक दिखा। यहीं नहीं पछुआ हवा चलते रहने से ठंड से भी कोई राहत नहीं मिली। शाम को तो गलन और बढ़ गई। तापमान में बदलाव की बात करें तो 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 30 दिसंबर को अधिकतम में तो मामूली बदलाव हुआ और तापमान 21.6 डिग्री रहा लेकिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 8.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

4 of 5
varanasi weather
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इस तरह के मौसम से ठंड और गलन दोनों बढ़ेंगी। कोहरा भी शहरी क्षेत्रों में बढ़ेगा, साथ ही ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलाव जलाकर ठंड दूर कर रहे लोग
गलन से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ठंड से ठिठुर रहे हैं। सर्दी दूर करने के लिए बच्चों और बुजुर्गों घर से कम निकलना होगा। साथ ही लोग अलाव जलाकर उसके पास तापते रहें, वहीं ऐसा लोग ठंड से राहत पाने के लिए कर भी रहे हैं। जनवरी का महीना शुरू होने वाला है, अभी ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें