यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक महीने के अंदर दूसरी बार अभियान चलाया। वाराणसी जिले भर में पुलिस की 354 टीमों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिले भर में दिन भर जारी रही कार्रवाई से बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन लेकर निकले लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। यह अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi traffic
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को वाराणसी जिले भर में पुलिस की 354 टीमों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान 31125 वाहनों का चालान कर तीन लाख पचास हजार छह सौ रुपया जुर्माना वसूला गया। पुलिस टीमों ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों और पत्रकारों का भी चालान हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi traffic
- फोटो : amar ujala
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि 3620 मैनुअल चालान किया गया। 5580 चस्पा चालान और 18996 फोटो चालान किया गया। इस दौरान जिले भर में नौ वाहन सीज किए गए और 1544 वाहनों से शमन शुल्क वसूला गया। इनमें 65 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं, जो लोग हेलमेट लगाए थे उन्हें प्रोत्साहित किया गया। चौकाघाट पर एसपी ट्रैफिक ने ऐसे लोगों को चॉकलेट और गुलाब का फूल देकर हाथ मिलाया।
4 of 6
helmet
- फोटो : amar ujala
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों, ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहन और प्रेशर हार्न का उपयोग करने वालों के खिलाफ बुधवार को भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई के साथ ही हेलमेट लगा कर वाहन चलाने वालों का सर्वे भी कराया। बताया कि लगातार हो रही कार्रवाई से अब 70 प्रतिशत दोपहिया सवार हेलमेट पहन कर चल रहे हैं। इसे बढ़ाकर हमें सौ प्रतिशत करना है। हेलमेट विक्रेताओं से फीडबैक लिया गया तो पता लगा है कि उनके यहां खरीदारी के लिए दोपहिया वाहन सवारों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi traffic
- फोटो : amar ujala
जंसा कस्बे में मंगलवार की दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार अधिवक्ता विष्णु प्रकाश मिश्रा को रुकने का इशारा किया। अधिवक्ता बाइक का कागजात नहीं दिखा सके तो पुलिस ने चालान कर दिया। बताया जाता है कि इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में दर्जन भर अधिवक्ता जंसा थाने पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। अधिवक्ता का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। वहीं, पुलिस का आरोप है कि बाइक का चालान किए जानेे से नाराज अधिवक्ता ने सिपाही के साथ दुर्व्यवहार किया। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों के समझाने पर किसी तरह से मामला शांत हुआ।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों और पत्रकारों का भी चालान हुआ। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि कार्रवाई की जद में 65 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 15 पत्रकार आए। वहीं, जो लोग हेलमेट लगाए थे उन्हें प्रोत्साहित किया गया। चौकाघाट पर एसपी ट्रैफिक ने ऐसे लोगों को चॉकलेट और गुलाब का फूल देकर हाथ मिलाया।