फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा वाराणसी, गूगल मैप से जुड़ेगा धार्मिक सर्किट

Fri, 05 Feb 2021 11:39 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : Social media
देश और दुनिया के पर्यटकों की पहली पसंद बन रहे वाराणसी को गूगल मैप के जरिए प्रदेश के धार्मिक स्थलों से जोड़ा जाएगा। गूगल मैप में वाराणसी के धार्मिक पर्यटन के साथ ही अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट सहित अन्य शहरों से जुड़ाव को बताया जाएगा। पर्यटन विभाग ने वाराणसी को धार्मिक पर्यटन वाले शहरों के साथ गूगल मैप पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा पर्यटन विभाग अपनी वेबसाइट के भी पुरातन नगरी काशी से दूसरे शहरों को जोड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीराम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के बाद वाराणसी में और विकास की उम्मीद जग गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के धार्मिक पर्यटन से प्रदेश के शहरों को जोड़ने पर मंथन की तैयारी चल रही है। इसके लिए काशी, प्रयागराज, श्रृंगेरपुर, चित्रकूट और अयोध्या के बीच आने वाले सभी राजमार्गों को जोड़कर एक लिंक मार्ग के जरिए धार्मिक सर्किट बनाने का रोडमैप तैयार होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Google map Varanasi
गूगल मैप पर इस सर्किट को हाईलाइट किया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन विभाग धार्मिक शहरों से वाराणसी से जुड़ाव के जरिए पर्यटकों को रिझाएगा। अधिकारियों की मानें तो धार्मिक पर्यटन पर आने वालों को वाराणसी से जुड़ाव के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में भगवान राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध सहित अन्य महापुरुषों के काशी से जुड़ाव को वेबसाइट के जरिए बताया जाएगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
काशी-अयोध्या के बीच प्रस्तावित फोरलेन की फाइल फिलहाल भूतल परिवहन मंत्रालय में है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने डीपीआर तैयार किया है। इसमें बनारस, जौनपुर, अंबेडकर नगर व अयोध्या के बीच 192 किमी मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित था। इस पर करीब 3000 करोड़ रुपये का खर्च आना है। वाराणसी के आउटर रिंग रोड से जौनपुर के केराकत, थाना गद्दी, शाहगंज होते हुए अयोध्या तक के हाईवे का निर्माण होना है। राजमार्ग में एक बड़ा पुल, चार छोटे पुल, दो फ्लाइओवर और करीब 30 अंडरपास के लिए सर्वे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. नीलकंठ तिवारी - फोटो : Twitter- @NeelkanthAd
धर्मार्थ कार्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ धार्मिक सर्किट को लेकर बैठक की जाएगी। इसमें इन सभी धार्मिक शहरों को एक दूसरे से जोड़कर श्रद्धालुओं के आवागमन को सरल और आकर्षक बनाने पर रणनीति बनेगी। मथुरा, अयोध्या और काशी के बीच ऐतिहासिक और धार्मिक जुड़ाव है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें