फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के इस थाने में तैनात इंस्पेक्टर ने पूरी कानून व्यवस्था को दी चुनौती, वीडियो वायरल

Sat, 20 Jan 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
UP Police

 यहां के चौक थाने में तैनात इंस्पेक्टर अशोक सिंह का एक वीडियो पूरे पुलिस महकमे पर सवाल खड़ा कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इंस्पेक्टर की वीडियो चीख चीखकर इसकी गवाही दे रही है। पूरा मामला दालमंडी में अवैध बेसमेंट निर्माण के खुलासे से जुड़ा है।  इंस्पेक्टर चौक का ये वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
dalmandi - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो से पुलिस की कार्रवाई भी सवाल उठ रहे हैं। इंस्पेक्टर चौक कहते हैं कि मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि मैं आपके अंगेस्ट कोई भी इल लीगल एक्टीविटी शासन, प्रशासन द्वारा नहीं होने दूंगा। ये जो वीडीए की टीम इंस्पेक्शन कर रही है, उसे करने दीजिए। जो भी बेसमेंट हैं उनकी अनुमति मिल जाएगी या फिर छोटा मोटा जुर्माना हो जाएगा। और इसके अलावा न तो आपको फांसी होने वाली है और न ही डिमालिस होने वाला है।
 
विज्ञापन

3 of 6
dalmandi - फोटो : अमर उजाला
 मैं आपके हेल्प के लिए मैं लगातार एक हफ्ते से लगातार आप लोगों को रिक्वेस्ट कर रहस हूं। आप अपना अतिक्रमण अपने आप हटा लें। आपके विरोध में हमारी को एक्टीविटी नहीं होगी। जो मीडिया द्वारा बाउंसअप किया गया है, उसके लिए आप अदालत जाइए या जुर्माना लगाइए। 
 

4 of 6
दालमंडी में तीन अवैध निर्माण सील, दो सुपरवाइजर सस्पेंड, - फोटो : अमर उजाला
इल लीगल तरीके से धरना प्रदर्शन करेंगे तो प्राब्लम होगी। आपसे मेरा पुन: आग्रह है कि इस तरह मॉब में इकट्ठा न हों। चार, पांच लोगों को चुन लिजिए और बात किजिए। अगर आपका आक्रोश मीडिया के प्रति है तो मीडिया के खिलाफ आप अदालत में परिवाद दाखिल कर सकते हैं। मान हानि का केस भी कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन

5 of 6
आठ हजार वर्ग फीट में बेसमेंट से लेकर एक मंजिल तक हुआ था निर्माण - फोटो : अमर उजाला

मेरा व्यू आपके सपोर्ट में है। मैं चौक थाना प्रभारी चौक के तौर पर आश्वस्त कर रहा हूं कि मैं आपके साथ हूं, आपके  साथ कोई अन्याय नहीं होगा। अगर वीडीए जांच कर रहा है तो उसे अपने-अपने भवन की जांच करा दीजिए। अगर आपने इल लीगल बना लिया तो उसमें फांसी नहीं होगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आठ हजार वर्ग फीट में बेसमेंट से लेकर एक मंजिल तक हुआ था निर्माण - फोटो : अमर उजाला
बहुत होगा तो हजार, दो हजार जुर्माना होगा। इसमें सजा का कोई प्राविधान नहीं है। हमारे साथ रहिए और दुकान को सही चलाइए। अगर मीडिया ने गलत न्यूज दिया है तो उसके खिलाफ आप मान हानि का दावा कर सकते हैं, आपको हमारी तरफ से कोई दिक्कत नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें