‘युवा उद्घोष’ कार्यक्रम के लिए जब अमित शाह वाराणसी पहुंचे तो दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। कार्यक्रम स्थल के अंदर घुसने का प्रयास किया और जमकर नारेबाजी की। बवाल की आशंका में तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें ऐसा करने से रोका। जगह-जगह प्रदर्शन के जरिए कार्यक्रम का विरोध किया जिसके चलते कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 6
police
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भाजपा आज मिशन-2019 की शुरूआत करने जा रही है। मौका होगा ‘युवा उद्घोष’ कार्यक्रम का। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत आधा दर्जन मंत्री व संगठन से जुड़े दिग्गज शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
‘युवा उद्घोष’ कार्यक्रम के लिए अमित शाह के वाराणसी आगमन से पूर्व कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल के दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल काशी विद्यापीठ पर जुट गए हैं। अंदर घुसने का प्रयास कर रहे है, जमकर नारेबाजी करे रहे हैं। बवाल की आशंका में भारी पुलिस बल तैनात है। इस कार्यक्रम का एनएसयूआई और कांग्रेस शुरू से विरोध कर रही है।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शुक्रवार की रात ही एनएसयूआई के राहुल राज सहित 20 लोगों को कैंट थाने में बैठा लिया था। सूत्रों की मानें तो अमेठी में कांग्रेस के आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे से पार्टीजन नाराज हैं और शैक्षणिक परिसर में राजनीतिक आयोजन को मुद्दा बनाकर विरोध की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि भाजपा अध्यक्ष को काला झंडा दिखाया जाएगा। शुक्रवार को मैदागिन स्थित कार्यालय में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में अमित शाह के कार्यक्रम के विरोध की रणनीति बनाई गई।