वाराणसी में दो दिन की बारिश में शहर के 22 इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को जाम के साथ-साथ आवागमन में भी दिक्कत हुई। इतना ही नहीं कांवड़िया मार्ग पर पानी लगने से श्रद्धालुओं को दिक्कत हुई। हालांकि, जलभराव वाले इलाकों में नगर निगम की क्यूआरटी एक्टिव की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।