नवरात्रि में देवी शक्ति को नजर रखते हुए और इंटरनेशनल गर्ल डे के मौके पर वाराणसी पुलिस ने गुरुवार को अनूठी पहल की। जिले के 25 थानों में से 15 थानों की कमान बेटियों के हाथ में दी गई। ऐसा 'हौसलों की उड़ान को मिली नई पहचान 'कार्यक्रम के तहत हुआ। कमान मिलने के बाद बेटियां भी पूरे एक्शन में रहीं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को जब एक दिन के लिए शहर के विभिन्न ताने बेटियों के हवाले हुआ तो उनके तेवर के साथ शहर का नजारा भी कुछ हट कर नजर आया। थानेदारी की कुर्सी संभाल उन्होंने पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों को समझा साथ ही पीड़ितों की फरियाद भी सुनी। बंदी गृह, मुंशी कार्यालय आदि का निरीक्षण करने के बाद क्षेत्र में भी निकली।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल गर्ल डे के मौके पर वाराणसी एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने देर रात एक आदेश जारी कर जिले के 25 स्थानों में से 15 थानों की कमान लड़कियों के हाथ में सौंपने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारियों को जानकारी दी गई थी कि गुरुवार को वह एक दिन के लिए बालिकाओं को जिम्मेदारी का टेकओवर देते हुए उनके सहयोगी के तौर पर काम करेंगे।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की उनकी किशोरियों को जिन्होंने अपने संघर्ष भरे जीवन को जीते हुए समाज के सामने आदर्श स्थापित करने का काम किया है। उनके अंदर के नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना है।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सिगरा थाना, सारनाथ, मंडुवाडीह, आदमपुर, शिवपुर, कैंट, कोतवाली, जैतपुरा, महिला थाना, दशाश्वमेध थाना, चेतगंज, भेलूपुर, लंका चौक और लक्सा थानों 11 से 12 बजे के बीच बेटियों ने कुर्सी संभाली। इससे पहले थाना प्रभारी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक सभी 15 थानों पर तैनात यह स्पेशल थानेदार अपनी रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी संग मीटिंग के बाद उन्हें सौपेंगे। इन्हें बकायदा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।