शिव की नगरी काशी में सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा भक्तों ने वाराणसी पुलिस का अनोखा रूप देखा। कांवरियों को पुलिस का यह अंदाज खूब पसंद आया। जहां सावन के पहले दिन पुलिस लाठी से भीड़ को नियंत्रित करते दिखी थी मगर दूसरे सोमवार को यही पुलिस प्यार से पेश आई। वृद्ध श्रद्धालुओं, महिलाओं, दिव्यागों सहित समान्य लोगों की पुलिस ने जब मदद की तो लोग तहे दिल से शुक्रिया के साथ ही आशीर्वाद भी दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 4
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार को साफ मौसम बीच आस्थावान बाबा विश्वनाथ की नगरी में बाबा का जलाभिषेक करने के लिए उमड़े। इसी बीच गर्मी से भीड़ में महिलाएं और बच्चे परेशान भी दिखे। अक्सर पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यहवहार की खबरें आती रहती हैं, पर सावन के दूसरे सोमवार को वाराणसी के विभिन्न कांवरियां मार्गों पर वाराणसी पुलिस के लोग कायल होते दिखे। दशाश्वमेध घाट उपनिरीक्षक अजय ने एक वृद्ध श्रद्धालु जिनका पैर फिसलने से पैर में मोच आई थी उन्हें गंगा घाट से गोदी में उठाकर सीढ़ियों से होते हुए ऊपर पहुंचाया।
विज्ञापन
3 of 4
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट क्षेत्र में ही काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आई वृद्धा विमला देवी अपने परिवार से अलग हो गईँ। परेशान विमला देवी को रोता देख ड्यूटी में लगे पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया। इसके अलावा बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आए कांवरियों की पुलिस ने जगह जगह पर मदद की और उन्हें सही गंतव्य तक पहुंचाया।
मैदागिन चौराहे के पास भीड़ के अत्यधिक दबाव और गर्मी से बेहोश महिला को वाराणसी पुलिस के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद शमशाद ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ से निकाला। इसके बाद सीओ कोतवाली बृज नंदन राय सहित उनकी पूरी टीम ने बेबस हुई महिला को पानी छिड़क कर होश में लाया गया। इस दौरान कांवरियों द्वारा वाराणसी पुलिस की प्रशंसा भी सुनी गई।