फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईडी ब्लास्ट में पिता-पुत्र की मौत के बाद वाराणसी पुलिस प्रशासन चौकस, चला चेकिंग अभियान

Fri, 31 Aug 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala

वाराणसी के मिल्कोपुर गांव में आईईडी ब्लास्ट कर पिता-पुत्र की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन चौकस हो गई है। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुवार सुबह प्रशासनिक अमला हरकत में आया शहर में कई स्थानों पर सुरक्षा अभियान चलाना शुरू कर दिया। कचहरी परिसर के बाहर खड़ी गाड़ियों की सघन तलाशी ली गई। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू के साथ बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड भी मौजूद रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
सुरक्षा अभियान के तहत खैंट थाने की पुलिस ने कचहरी परिसर में संदिग्ध लोगों की भी पूछताछ की। वाराणसी कैंट स्टेशन पर भी अभियान चलाया गया। सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों के सामानों, ट्रेनों, सरकुलेटिंग एरिया, मुसाफिर खाना, वेटिंग रूम, प्लेटफार्म, बुकिंग हॉल आदि को चेक किया। अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान को देखकर यात्री भी हैरत में रहे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल का पुलिस के उच्चाधिकारियों ने लिया जायजा - फोटो : amar ujala
धर्म की नगरी काशी में काशी में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। मंगलवार की आधी रात को बम ब्लास्ट कर पिता-पुत्र की हत्या के बाद पूरा प्रशासन हिल गया है। सीएमओ और पीएमओ तक ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले घटे इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पैदा किया है। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
बता दें कि मिल्कोपुर गांव में आईईडी से दो धमाके कर सोये हुए व्यापारी पिता पुत्र की हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में नक्सली तौर तरीके से की गई इन हत्याओं से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से पूरी स्थिति पर नजर रखी गई और प्रधानमंत्री कार्यालय से भी घटना का अपडेट मांगा गया। हत्या के लिए डेटोनेटर फ्यूज और बेटरी की मदद से आईईडी लगाकर दो विस्फोट किये गए। पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है। छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।










 
विज्ञापन

5 of 6
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
 नामजद आरोपियों में से तीन सहित दस लोगों को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी ने क्राइम ब्रांच सहित छह टीमें गठित की है। वारदात की जानकारी होते ही लखनऊ से बम निरोधक दस्ता आतंकवाद निरोधक दस्ता की टीम शहर के लिए रवाना हो गई थी। वहीं, गुरुवार को नई दिल्ली से एनआईए की टीम आने की संभावना जताई गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2019 की शुरुआत में शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन होना है। इससे पहले व्यक्तिगत रंजिश से जुड़े मामले में डेटोनेटर फ्यूज और आईईडी के इस्तेमाल ने खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन और खुफिया इकाइयों के अधिकारियों ने इसे लेकर गहरी चिंता जताई। सुरक्षा एजेंसियों ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें