फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में हर ओर आनंदोत्सव, देखें तस्वीरें

Mon, 17 Sep 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। काशीवासी अपने सांसद के 68 वें जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पीएम के जन्मदिन के आयोजनों में भाग ले रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें... 
 
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम के जन्मदिन पर महमूरगंज स्थित पाणिनी कन्या महाविद्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में वेदपाठी कन्याओं ने पूजा अर्चना कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। 23 हवनकुंड में 68 वेदपाठी कन्याओं ने पूजा पाठ कराई। उत्तरी विधानसभा में विधायक रवींद्र जायसवाल और कैंट विधानसभा में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पूजा पाठ और लड्डू बांटकर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। 

 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
अहिल्याबाई घाट पर भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पवन शुक्ल के नेतृत्व में वैदिक ब्राह्मणों ने 108 लीटर केसर जल और दूध से मां गंगा का अभिषेक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की पूजा कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की। अष्टभुजी मंदिर शिवपुर में 68 नारियल फोड़े गए। 

 

4 of 8
पीएम के जन्मदिन पर हवन करते लोग - फोटो : amar ujala
लहुराबीर आजाद पार्क में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं की मौजूदगी में 68 किलो का लड्डू फोड़कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी गई। इस मौके पर सबको लड्डू बांटकर मुंह मीठा कराया गया। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग, जिला कार्यालय कंचनपुर, महानगर कार्यालय नीचीबाग के अलावा सभी मंडलों और वार्डों में लड्डू बांटकर पीएम का जन्मदिन मनाया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम के जन्मदिन पर प्रदेश मंत्री संजय राय के नेतृत्व में लक्सा और काजीपुरा खुर्द में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गई। धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में नदेसर स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर साफ सफाई की गई। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की अगुवाई में पीएम के आदर्श गांव डोमरी में सफाई की गई। स्वच्छता का शपथ दिलाने के साथ स्कूली बच्चों को बिस्किट बांटी गई। 68 मलिन बस्तियों में सफाई की गई।  
 
विज्ञापन

6 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम के जन्मदिन पर चौराहों, पार्कों को झालर, रंगोली से सजाया गया। कई जगहों पर 1000 दीपों की मालाएं सजाई गई। स्वामी विवेकानंद प्रतिमा नदेसर, अंबेडकर प्रतिमा कचहरी, लहुराबीर आजाद पार्क, सिगरा पर तिलक प्रतिमा, गिरजाघर, गोदौलिया आदि चौराहों पर झालर, रंगोली और दीये जलाए गए। यहीं ने मंडुवाडीह आरओबी को भी झालर से सजाया गया। बिजली के खंभों पर झालर लगाए गए। 

 
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम के जन्मदिन पर काशी को भाजपा के झंडा बैनर से पाटकर भगवामय कर दिया गया है। लोगों ने अपनी दुकानों और मकानों पर पीएम का फोटो और भाजपा का झंडा लगाकर जन्मदिन मनाया। कई जगहों पर पीएम को बधाई देने के लिए पोस्टर भी लगाए गए। 

 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम के जन्मदिन पर दुर्गाकुंड स्थित मलिन बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का उद् घाटन प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया। इसके अलावा 68 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाएं बांटी गई। इसके अलावा आईएमए लहुराबीर में डा. अशोक राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें