रक्षाबंधन के मौके पीएम मोदी गुजरात की अपनी बहनों को तोहफे में मकान दे चुके हैं। अब वाराणसी की बारी है। यहां भी उनकी बहने राखी पर एक खास तोहफा मांग रही हैं। पीएम के अपने ससंदीय जिले से मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राखी बनाई। अपने हाथों से मोदी के चित्र वाले इस रक्षा सूत्र को सितारों से सजाया और डाक के जरिए प्रधानमंत्री को भेजा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में भाई द्वारा बहन की रक्षा का संदेश और वचन याद दिलाता है। 26 अगस्त को यह पर्व पूरे देश में हर्षोउल्लास से मनाया जायेगा। इसके पहले वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी भेजा है।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिलाओं ने इस राखी का नाम 'मोदी राखी' रखा है। बड़ी संख्या में जुटी मुस्लिम और हिंदू महिलाओं ने पीएम मोदी के चित्र को गोल आकार में काटकर, उसमें टिक्की और गोटे आदि लगाकर मोदी राखी का निर्माण किया।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान परिसर में महिलाओं ने पीएम मोदी के लिए ये राखियां बनाईं। नाजनीन अंसारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक भाई और पिता की तरह मुस्लिम महिलाओं की चिंता करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक और हलाला से उन्होंने हमें मुक्ति दिलाई। हज पर अकेले जाने की महिलाओं को छूट दी गई। मुस्लिम बच्चियों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मुस्लिम बहनें हर हाल में उनके साथ खड़ी हैं। राखी भेजने वालों में रुक्साना, अफसाना, मुराद, शबीना, अहसीन, नूरजहां, जहीरुन निसां, नजबुन, रेहाना, आफरीन शामिल रहीं।