गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की मुस्लिम महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मुस्लिम महिलाओं ने इस मौके पर राष्ट्रगान गाकर देश की एकजुटता का संदेश दिया। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि उनकी दुआख्वानी कबूल हुई। आगे की स्लाइड्स में देखें जश्न की तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Muslim women
- फोटो : facebook
मुस्लिम महिला मंच की अध्यक्ष हुमा बानो के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने लल्लापुरा में एकत्र होकर भाजपा की जीत की खुशियां मनाई। उन्होंने वहां मिठाइयां भी बांटीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के लिए हमने दुआख्वानी की थी। हमारी दुआख्वानी कबूल हुई और भाजपा का अब दोनों राज्यों में सरकार बनेगी।
विज्ञापन
3 of 6
Muslim women
- फोटो : facebook
भाजपा की इस जीत से उत्साहित दूसरी अन्य मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि देश में कुछ अच्छा होना है तो भाजपा को हर जगह पर जीतना होगा। देश में विकास के लिए जरूरी है कि बाजपा की सरकार हर राज्य में में। प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा को मुस्लिम महिलाओं का भाग्य बदलने वाला बतया।
4 of 6
Muslim women
- फोटो : facebook
बता दें कि बीते आठ दिसंबर को वाराणसी के दोषीपुरा स्थित ईदगाह में मुस्लिम महिला मंच और भाजपा की ओर गोष्ठी आयोजित हुई थी। इसमें तीन तलाक पर चर्चा हुई थी थी और इसके उपरांत गुजारात में भाजपा की जीत के लिए दुआख्वानी बी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
Muslim women
- फोटो : facebook
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही हुमा बानो ने कहा था कि सभी मुस्लिम महिलाएं वर्षों से चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा को केंद्र की मोदी सरकार ने समाप्त करने के निर्णय से खुश हैं। साथ ही उन्होंने गुजरात की मुस्लिम महिलाओं से अपील किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को ही जिताएं। मुस्लिम महिलाओं का भाग्य बदले।