फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हाथ-पैर तोड़ देते लेकिन जान नहीं लेनी चाहिए थी', पत्नी का दर्द; मनीष को 20 मिनट तक पीटते रहे 15 हमलावर

Tue, 28 Apr 2026 10:06 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के फूलपुर थाना इलाके के भरथरा (घमहापुर) में रविवार की रात कारखाने से घर लौट रहे कार सवार मनीष सिंह (36) की उनके घर से 100 मीटर दूर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कार के धक्के से घायल महिला के परिजनों और मनबढ़ों ने मनीष का सिर ईंट से कूंच दिया। 
विज्ञापन
1 of 9
Varanasi Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वाराणसी के फूलपुर थाना इलाके के भरथरा (घमहापुर) में रविवार की रात कारखाने से घर लौट रहे कार सवार मनीष सिंह की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी अंकिता के रोने से उपस्थित लोगों की आंखें डबडबा गई। डीसीपी नीतू और एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा के समक्ष पत्नी अंकिता ने कहा कि पति की जान नहीं लेनी चाहिए थी। 

उनका हाथ-पैर तोड़ देते, मैं बैठाकर उन्हें खिला देती। कम से कम वे मेरी आंखों के सामने होते। मेरा तो सुहाग उजड़ गया। छोटे बेटे-बेटियों को लेकर अब जिंदगी कैसे कटेगी... यह कहते ही अंकिता बेसुध हो गईं। दोनों महिला अधिकारियों ने किसी तरह ढांढस बंधाया और न्याय का भरोसा दिलाया।
 
विज्ञापन

2 of 9
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार बैक करते समय महिला बिंदु देवी घायल हुई तो उनके परिजनों और पड़ोसियों ने मनीष को घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए कार से बाहर खींचा। पहले डंडे से मारा। मनीष ने विरोध जताया तो अन्य आरोपी भी पहुंचे और फिर ईंट, पत्थर से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। जमीन पर गिरे मनीष को तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी आंखें बाहर नहीं निकल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथ-पैर फ्रैक्चर और सिर में ब्रेन क्षतिग्रस्त पाया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 9
पिंडारा में हत्या के बाद पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगभग 20 मिनट तक 15 आरोपियों ने युवा उद्यमी मनीष को घेरकर मारा। वहीं, मनीष का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने गांव के बाहर बावतपुर जमालापुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर भी दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। 
 

4 of 9
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान पहुंचीं डीसीपी गोमती जोन नीतू कात्यायन और एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। कुछ ग्रामीणों में यह बात की भी चर्चा रही कि ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर आरोपियों के बीच पहले से रंजिश थी। मनीष सिंह गांव में काफी लोकप्रिय थे और इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों की ओर से भी ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारियां की जा रही थीं। हालांकि, फूलपुर पुलिस ने चुनावी रंजिश को नकारा है।

 
विज्ञापन

5 of 9
पिंडारा में हत्या के बाद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
आशीष राजभर, मनीष राजभर, नागेंद्र प्रजापति, दीपक राजभर, मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति, गोविंद राजभर और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

6 of 9
मनीष सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
वाराणसी के फूलपुर थाना इलाके के भरथरा (घमहापुर) में रविवार की रात कारखाने से घर लौट रहे कार सवार मनीष सिंह (36) की उनके घर से 100 मीटर दूर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कार के धक्के से घायल महिला के परिजनों और मनबढ़ों ने मनीष का सिर ईंट से कूंच दिया। आंखें बाहर निकल आईं और शरीर के हर अंग को चोट पहुंचाई।

 
विज्ञापन

7 of 9
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आठ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों हरिश्चंद्र और योगेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। एहतियातन गांव में फोर्स व पीएसी तैनात की गई है। भरथरा गांव निवासी मनीष सिंह की घर के पास ही दोना-पत्तल की फैक्टरी है। कारखाने से रात 10 बजे कार से मनीष घर लौट रहे थे। गांव में प्रवेश करते समय ही महिला बिंदु देवी अपने घर के सामने बर्तन धो रही थीं। 

8 of 9
varanasi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कार से बिंदु को धक्का लग गया और वह घायल हो गईं। इस बीच ग्रामीणों ने मनीष को घेर लिया और कुछ मनबढ़ों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। लाठी-डंडे और ईंट से लगातार वार किया। ईंट से सिर कूंच डाला, जिससे उनकी आंखें बाहर आ गईं। हाथ पैर कई जगह से फ्रैक्चर हो गए। परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और मरणासन्न अवस्था में मनीष को लेकर पीएचसी बसनी ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। 

 
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। युवा उद्यमी की हत्या की सूचना मिलते ही गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र कुमार, कार्यवाहक पिंडरा एसीपी अंजनी राय, फूलपुर, बड़ागांव समेत आसपास थानों की फोर्स और पीएसी भी पहुंच गई। फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें