UP News: गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में किशोरी की मौत व पथराव का मामला तल्ख हो चुका है। कांग्रेस के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के आने की सूचना पर सोमवार को कैथी टोल प्लाजा के पास बैरिकेडिंग कर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। सिधौना तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही।
इधर, धरम्मरपुर से कटरिया गांव जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया गया है। वहीं तीन पीएसी, दो सीओ, दस इंस्पेक्टर और 100 आरक्षी तैनात किए गए हैं। उधर, 28 अप्रैल को सपा का प्रतिनिधिमंडल कटरिया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा।