फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी हत्याकांड: घर में पड़ी लाशों को सबसे पहले देखने वाली रीता का बड़ा खुलासा, बताया कहां से आए कातिल!

Fri, 08 Nov 2024 05:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मृत राजेंद्र की मां बुजुर्ग शारदा देवी ने पुलिस को बताया कि उसके मृत छोटे बेटे कृष्णा का बड़ा बेटा विक्की अक्सर राजेंद्र से विवाद करता था। वह कहता था कि उसे उसका हिस्सा सही ढंग से नहीं मिला तो वह पूरे परिवार को मार डालेगा। 
विज्ञापन
1 of 9
वाराणसी हत्याकांड में नौकरानी ने किया अलग खुलासा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र व गौरांगी की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। उनके घर में काम करने वाली नौकरानी रीता ने वारदात के बाद अगले दिन की कहानी को बताया है। उसने बताया कि जब वह घर में घुसी तो अम्मा ऊपर से चिल्ला रही थीं। वो पूछ रही थीं कि खाना बनाने वाली रेनू आई है कि नहीं। मैंने कहा कि नहीं आई है। फिर मुझे भाभी (नीतू) के बारे में पूछा तो मैंने कहा दरवाजा लगा हुआ है, हो सकता है बाहर गई हों। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
'भाभी जमीन पर लेटी हुई थीं'
रीता ने आगे बताया कि जब मैं छाड़़ू लगाते लगाते भाभी (नीतू) के कमरे तक पहुंची तो देखा वो जमीन पर लेटी हुईं थी। मुझे लगा ये नीचे क्यों लेटी हुई हैं? मैं भाभी-भाभी चिल्लाई लेकिन वो कुछ बोल नहीं रही थीं। मैंने छुककर देखा तो जमीन पर खून पड़ा था। मैं चिल्लाती हुई बाबू भैया (बड़ा बेटा), बाबू भैया कहते हुए ऊपर गई। वहां जाकर देखा तो बाबू भैया भी पड़े हुए थे। मैं खबरा गई और नीचे भागी। मेरे होश उड़ चुके थे। लगा रहा था जैसे बेहोशी आ जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 9
नीतू गुप्ता, नवनेंद्र, सुबेंद्र और गौरांगी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
'दिवाली पर फिल्म देखने गया था पूरा गुप्ता परिवार'
मैं किसी तरह मकान से बाहर निकली और पड़ोसियों को कहा अंदर चलिए। देखिए क्या हो गया है। मुझे कुछ नहीं बता कि कौन कौन गया था अंदर देखने। मुझे कुछ होश नहीं है। रीता ने बताया कि दीपावाली की सुबह पूरा परिवार फिल्म देखने गया था। परिवार में कोई दिक्कत मुझे तो नहीं दिखाई दी। 

4 of 9
varanasi mass murder - फोटो : अमर उजाला
'ऊपर के रास्ते से आए होंगे कातिल'
जिस मकान में पूरे परिवार का कत्ल हो गया रीता ने उसके अंदर घुसने के रास्तों के बारे में भी बताया कि पांच मंजिला इमारत में अंदर आने के दो रास्ते हैं। एक नीचे से एक ऊपर से। ऊपर से कोई तभी आ सकता है जब सीढ़ी का रास्ता अंदर से न बंद किया गया हो। हालांकि इस मकान में कई किरायेदार भी रहते हैं। रीता का मनना है कि ऊपर के रास्ते से भी कातिल आ सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
'पोते विक्की की पिटाई करता था राजेंद्र'
वहीं दूसरी तरह मृतक राजेंद्र गुप्ता की मां शारदा देवी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा राजेंद्र उनके बड़े पोते विक्की की अकसर पिटाई कर देता था। विक्की के प्रति राजेंद्र का व्यवहार कभी सामान्य नहीं रहता था। कभी-कभी वह विक्की को जान से मारने की धमकी भी देता था। उसने विक्की को अपने साथ 25 हजार रुपये प्रतिमाह पर काम करने के लिए भी कहा था। मगर, विक्की ने मना कर दिया था। दीपावली के बाद भाई दूज के दिन विक्की ने राजेंद्र की बेटी गौरांगी से टीका लगवाया था और उसे शगुन के पैसे भी दिए थे।
 
विज्ञापन

6 of 9
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
'पूरे परिवार को मार डालूंगा'
मृत राजेंद्र की मां बुजुर्ग शारदा देवी ने पुलिस को बताया कि उसके मृत छोटे बेटे कृष्णा का बड़ा बेटा विक्की अक्सर राजेंद्र से विवाद करता था। वह कहता था कि उसे उसका हिस्सा सही ढंग से नहीं मिला तो वह पूरे परिवार को मार डालेगा। विक्की दीपावली के दिन ही राजेंद्र की हत्या करने की बात कह रहा था। 
विज्ञापन

7 of 9
varanasi mass murder - फोटो : अमर उजाला
मां की वजह से ही जेल से बाहर आ पाया था राजेंद्र
उधर, राजेंद्र के पड़ोसियों ने बताया कि संपत्ति के लालच में राजेंद्र ने 28 साल पहले वर्ष 1996 में अपने छोटे भाई कृष्णा और उसकी पत्नी मंजू की हत्या भाड़े के शूटरों से कराई थी। वर्ष 1997 में राजेंद्र पर उसके पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता और उनके एक चौकीदार की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि, राजेंद्र की मां शारदा देवी ही मामले में वादी थी। इस कारण मां को अपने पक्ष में करके वह जेल से बाहर आ गया था। वहीं, कृष्णा और मंजू की हत्या का मामला रफा-दफा हो गया।

8 of 9
राजेंद्र गुप्ता और उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद राजेंद्र से तोड़ लिया था परिवार ने रिश्ता
जेल से बाहर आने के बाद वर्ष 1999 में उसने भदैनी में अपने किरायेदार एक ब्राह्मण परिवार की नीतू से प्रेम विवाह किया था। नीतू से प्रेम विवाह के बाद ही परिजन ने उससे नाता तोड़ लिया था। राजेंद्र गुप्ता के बाबा पन्ना साव अपने दौर के संपन्न लोगों में शुमार थे। भदैनी इलाके के लोगों ने बताया कि पन्ना साव किराये पर 150 रिक्शा चलवा कर बड़े पैमाने पर चल-अचल संपत्ति के मालिक बन गए।
विज्ञापन

9 of 9
विशाल उर्फ विक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस शख्स को बता रही हत्याकांड की मास्टरमाइंड
राजेंद्र सहित उसके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बाद जुगनू सहित परिवार और रिश्तेदारी के अन्य सदस्य आ गए, लेकिन विक्की का कहीं कोई पता नहीं लगा। कॉल करने के बाद भी उसने अपने सारे मोबाइल फोन बंद कर लिए। इससे पुलिस का शक गहरा गया है। पुलिस वारदात का मास्टरमाइंड विक्की को ही बता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें