वाराणसी सामूहिक हत्याकांड में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस को घर से 20 से ज्यादा रजिस्टर मिले हैं। कमरे से कुछ ऐसा सामान भी मिला, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान है।
वाराणसी में एक ही परिवार की पांच सदस्यों की हत्या के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को घर से 20 से ज्यादा रजिस्टर मिले हैं। इनमें 200 से ज्यादा लोगों की कुंडली बनाई थी। शुरुआती जांच में सामने आया था कि परिवार का मुखिया राजेंद्र प्रसाद गुप्ता किसी तांत्रिक के चक्कर में पड़ा हुआ था। राजेंद्र की पत्नी नीतू की सहेली शिल्पी ने खुलासा किया था कि तांत्रिक राजेंद्र से कहता था कि तुम्हारी पत्नी तुम्हारी प्रगति में बाधक बनी हुई है। शिल्पी को यह बात खुद नीतू ने ही बताई थी।
सहेली शिल्पी ने दावा किया था कि राजेंद्र ने तांत्रिक के कहने पर ही अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की है। हालांकि जब राजेंद्र का भी शव मिल गया तो शिल्पी की बात को पुलिस ने सिर्फ अफवाह ही माना। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने राजेंद्र का घर खंगाला तो 20 से ज्यादा रजिस्टर मिले।
विज्ञापन
2 of 11
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
इससे पता चला कि राजेंद्र ज्योतिषी था। उसने 200 से ज्यादा लोगों की कुंडली भी बनाई थी। पुलिस ने बुधवार को राजेंद्र का घर खंगाला तो वाराणसी, पीलीभीत और बिहार के बेगूसराय सहित अन्य स्थानों के लोगों का विवरण मिला, जिनकी कुंडली बनाई गई थी।
मीरापुर रामपुर गांव स्थित निर्माणाधीन मकान में भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की हत्या की गई थी। ठीक इसी तरह भदैनी स्थित उसके मकान में उसकी पत्नी नीतू, बेटे नमनेंद्र व सुबेंद्र और बेटी गौरांगी की गोली मार कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
3 of 11
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बुधवार को राजेंद्र का घर खंगाला तो वाराणसी, पीलीभीत और बिहार के बेगूसराय सहित अन्य स्थानों के लोगों का विवरण मिला, जिनकी कुंडली बनाई गई थी। राजेंद्र सभी के संपर्क में रहता था। जो लोग उसकी बात मानते थे, उनके नाम के सामने राजेंद्र एक्सेप्टेड लिखता था। जो लोग बात नहीं मानते थे, उनके नाम के सामने डिक्लाइन लिखता था। रजिस्टर में राजेंद्र ने कुंडली बनवाने वालों का समय और काल चक्र दर्ज किया था। कई लोगों के नाम के सामने यह भी लिखा था कि आपकी कुंडली राजा की है। कुछ लोगों के दूसरे विवाह से संबंधित कुंडली भी राजेंद्र के कमरे से मिली है।
4 of 11
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
वाराणसी शहर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई है। घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला है। उसे भी गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
5 of 11
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ही घटनास्थल से मिले खोखा के आधार पर पुलिस दावा कर रही है कि पांचों लोगों की हत्या में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस पुराने विवाद और घटनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृत राजेंद्र पर अपने पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ ही एक चौकीदार की हत्या का आरोप था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
6 of 11
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
फ्लैट में रहता था राजेंद्र गुप्ता का परिवार
भदैनी पावर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता (56) का पांच मंजिला (भूतल और चार मंजिला) मकान है। मकान के अगले हिस्से में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर राजेंद्र का एक-एक फ्लैट है। जबकि, अन्य फ्लैट और उससे सटे टिनशेड में 40 किरायेदार रहते हैं। राजेंद्र के साथ घर में मां शारदा देवी के अलावा उसकी दूसरी पत्नी नीतू (45), बेटे नमनेंद्र (24) व सुबेंद्र (15) और बेटी गौरांगी (17) रहते थे।
विज्ञापन
7 of 11
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
सफाई करने वाली आई तो हत्याकांड की हुई जानकारी
मंगलवार की सुबह 11 बजे घर की सफाई करने के लिए रीता देवी प्रथम तल स्थित फ्लैट पर पहुंची। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस बीच रीता ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। अंदर जाने पर रीता ने देखा कि नीतू फर्श पर खून से लथपथ निढाल पड़ी थी। वह भाग कर दूसरे तल पर स्थित फ्लैट में गई तो वहां एक कमरे में नवेंद्र फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था और गौरांगी एक कोने में मृत पड़ी थी।
8 of 11
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सुबेंद्र का शव बाथरूम में मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो राजेंद्र घर पर नहीं था। राजेंद्र के मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ट्रैक करना शुरू किया तो उसकी लोकेशन मीरापुर रामपुर गांव में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में मच्छरदानी लगे बिस्तर पर राजेंद्र निढाल पड़ा था।
9 of 11
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
हत्या, दो शादी और एक महिला से करीबी
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र पर उसके पिता व एक चौकीदार के साथ ही छोटे भाई व छोटे भाई की पत्नी की हत्या का आरोप था। ये घटनाएं वर्ष 1997 की हैं। इसी आरोप में राजेंद्र जेल भी गया था। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र ने दो शादी की थी। हाल के दिनों में एक अन्य महिला से भी उसकी करीबी बढ़ी थी। राजेंद्र की पहली पत्नी अपने बेटे के साथ कई साल से पश्चिम बंगाल के आसनसोल रहती है।
10 of 11
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र ने 28 साल पहले अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की करवाई थी हत्या
राजेंद्र के पड़ोसियों ने बताया कि संपत्ति के लालच में राजेंद्र ने 28 साल पहले वर्ष 1996 में अपने छोटे भाई कृष्णा और उसकी पत्नी मंजू की हत्या भाड़े के शूटरों से कराई थी। वर्ष 1997 में राजेंद्र पर उसके पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता और उनके एक चौकीदार की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि, राजेंद्र की मां शारदा देवी ही मामले में वादी थी। इस कारण मां को अपने पक्ष में करके वह जेल से बाहर आ गया था। वहीं, कृष्णा और मंजू की हत्या का मामला रफा-दफा हो गया।
जेल से बाहर आने के बाद वर्ष 1999 में उसने भदैनी में अपने किरायेदार एक ब्राह्मण परिवार की नीतू से प्रेम विवाह किया था। नीतू से प्रेम विवाह के बाद ही परिजन ने उससे नाता तोड़ लिया था। राजेंद्र गुप्ता के बाबा पन्ना साव अपने दौर के संपन्न लोगों में शुमार थे। भदैनी इलाके के लोगों ने बताया कि पन्ना साव किराये पर 150 रिक्शा चलवा कर बड़े पैमाने पर चल-अचल संपत्ति के मालिक बन गए।