फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: 15 गोली मारकर की गई थी परिवार के 5 सदस्यों की हत्या... इसलिए राजेंद्र को पहले मारा

Thu, 07 Nov 2024 02:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जानकारी सामने आई है कि 15 गोली मारकर परिवार के 5 सदस्यों की हत्या की गई थी। अर्धनग्न मिले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को 3 गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
1 of 11
Varanasi Mass Murder Case - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के सामूहिक हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। वाराणसी के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू, बेटों नमनेंद्र व सुबेंद्र और बेटी गौरांगी की हत्या 15 गोली मार की गई थी। घटना का अहम पहलू यह रहा कि सभी के शव मिलने के लगभग 11 घंटे बाद एक परिचित की तहरीर पर मंगलवार की रात सिर्फ चार लोगों की हत्या का मुकदमा भेलूपुर थाने में दर्ज किया गया। वहीं, पोस्टमार्टम लगभग 32 घंटे बाद बुधवार की रात 8:15 बजे शुरू हुआ, जो भोर तक चलता रहा। सबसे ज्यादा चार-चार गोली नीतू और उसके बड़े बेटे नमनेंद्र को मारी गई है। 
विज्ञापन

2 of 11
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अर्धनग्न मिले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को 3 गोली मारी गई थी। दो गोली उनकी दाईं कनपटी पर मारी गई थी। जबकि, एक गोली सीने पर मारी गई थी।

उनके बड़े बेटे नमनेंद्र को चार गोली मारी गई थी। दो गोली सिर पर और दो गोली सीने पर मारी गई थी। राजेंद्र की पत्नी नीतू को चार, उनकी बेटी गौरांगी को दो और छोटे बेटे सुबेंद्र को दो गोली मारी गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भोर तक चली है।
विज्ञापन

3 of 11
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
पहले राजेंद्र की हत्या की गई, फिर बाकी चार की
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि पहले राजेंद्र की गोली मार कर हत्या की गई। फिर, उसकी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की गई। हत्यारे नहीं चाहते थे कि राजेंद्र के परिवार का कोई शख्स बदला लेने के लिए बचे। उधर, पोस्टमार्टम में देरी को लेकर पुलिस का कहना था कि मंडलीय अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब थी। एक्स-रे से स्पष्ट हो जाता कि किसे कहां गोली लगी है, इसीलिए शव पहले वहां ले जाया गया था। इसके बाद पांचों लोगों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

 

4 of 11
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
परिजन पहुंचे, लेकिन फिर चले गए 
राजेंद्र के कई रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। मगर, जब उन्हें प्रतीत हुआ कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काफी समय लगेगा तो सभी धीरे से खिसक लिए।
परिजनों ने कहा कि भेलूपुर थाने की पुलिस अभिरक्षा में राजेंद्र का भतीजा जुगनू है, वही हरिश्चंद्र घाट पर सबकी अंत्येष्टि करेगा। रात एक बजे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर सिर्फ पुलिस ही नजर आई और राजेंद्र के रिश्तेदार नहीं थे। 

 
विज्ञापन

5 of 11
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
कितने शूटर थे, क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी पुलिस
राजेंद्र, उसकी पत्नी और बच्चों की हत्या में कितने शूटर शामिल थे, यह पुलिस के लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है। पुलिस को अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि शूटर राजेंद्र के घर के आगे के रास्ते से आए थे या पीछे के रास्ते से आए थे। इसके लिए पुलिस विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ राजेंद्र के भदैनी और मीरापुर रामपुर स्थित घर में क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी।

 
विज्ञापन

6 of 11
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
वाराणसी शहर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई है। घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला है। उसे भी गोली मारी गई थी।

 
विज्ञापन

7 of 11
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों ही घटनास्थल से मिले खोखा के आधार पर पुलिस दावा कर रही है कि पांचों लोगों की हत्या में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस पुराने विवाद और घटनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृत राजेंद्र पर अपने पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ ही एक चौकीदार की हत्या का आरोप था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

8 of 11
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट में रहता था राजेंद्र गुप्ता का परिवार
भदैनी पावर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता (56) का पांच मंजिला (भूतल और चार मंजिला) मकान है। मकान के अगले हिस्से में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर राजेंद्र का एक-एक फ्लैट है। जबकि, अन्य फ्लैट और उससे सटे टिनशेड में 40 किरायेदार रहते हैं। राजेंद्र के साथ घर में मां शारदा देवी के अलावा उसकी दूसरी पत्नी नीतू (45), बेटे नमनेंद्र (24) व सुबेंद्र (15) और बेटी गौरांगी (17) रहते थे। 

 

9 of 11
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
सफाई करने वाली आई तो हुआ हत्याकांड का खुलासा
मंगलवार की सुबह 11 बजे घर की सफाई करने के लिए रीता देवी प्रथम तल स्थित फ्लैट पर पहुंची। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस बीच रीता ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। अंदर जाने पर रीता ने देखा कि नीतू फर्श पर खून से लथपथ निढाल पड़ी थी। वह भाग कर दूसरे तल पर स्थित फ्लैट में गई तो वहां एक कमरे में नवेंद्र फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था और गौरांगी एक कोने में मृत पड़ी थी। 

 

10 of 11
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सुबेंद्र का शव बाथरूम में मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो राजेंद्र घर पर नहीं था। राजेंद्र के मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ट्रैक करना शुरू किया तो उसकी लोकेशन मीरापुर रामपुर गांव में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में मच्छरदानी लगे बिस्तर पर राजेंद्र निढाल पड़ा था।
विज्ञापन

11 of 11
Varanasi Mass murder - फोटो : अमर उजाला
हत्या, दो शादी और एक महिला से करीबी 
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र पर उसके पिता व एक चौकीदार के साथ ही छोटे भाई व छोटे भाई की पत्नी की हत्या का आरोप था। ये घटनाएं वर्ष 1997 की हैं। इसी आरोप में राजेंद्र जेल भी गया था। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र ने दो शादी की थी। हाल के दिनों में एक अन्य महिला से भी उसकी करीबी बढ़ी थी। राजेंद्र की पहली पत्नी अपने बेटे के साथ कई साल से पश्चिम बंगाल के आसनसोल रहती है। इन्हीं सभी बिंदुओं को वारदात की वजह मान कर सीसी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस की 10 टीमें जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें