बनारस शहर की धरोहरों पर रोशनी के नए रंग खूबसूरती का नया अहसास बन गए हैं। दुर्गाकुंड के साथ अब नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा से दूरदर्शन केंद्र के टॉवर तक रोशनी के ये रंग आंखों को सुकून दे रहे हैं और दिलों को राहत। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 4
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों दूरदर्शन केंद्र के टॉवर को हेरिटेज लाइट से सजाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा धरोहरों के संरक्षण और उसके साज-सज्जा से जुड़ी योजना के तहत 93 लाख की लागत से टॉवर को रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यहां गुजरने वाले लोग एक बार ठहरकर जरूर इसे देख रहे हैं। सजावट का काम दस दिन में पूरा हो जाएगा।
उपनिदेशक राममूर्ति मिश्रा ने बताया कि बनारस में 13 भवनों को धरोहरों की सूची में शामिल कर उसे रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है जिसमें दूरदर्शन केंद्र का टॉवर भी शामिल है। इसका काम सीपीडब्ल्यूडी इलाहाबाद की ओर से कराया जा रहा है।