फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: राजू खान के घर में नीले ड्रम में भरा मिला बारूद, 24 घंटे बाद भी मलबे से आ रही गंध; दहशत में आसपास लोग

Sat, 17 Oct 2026 10:58 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में राजू खान के मकान में विस्फोट के 24 घंटे बाद भी बारूद की महक आ रही है। मलबे से बम और आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिल रही है। घर में नीले ड्रम में बारूद भरा मिला। आरोप है कि राजू खान कपड़े बेचने की आड़ में पटाखों का कारोबार करता था। तीन मंजिला मकान का आधा हिस्सा ढहने से आसपास के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
1 of 6
राजू खान का मकान मलबे में तब्दील। - फोटो : संवाद
सारनाथ के पैगंबरपुर में राजू खान के मकान में हुए भीषण विस्फोट के 24 घंटे बाद भी बारूद की गंध आ रही है। शुक्रवार को मकान की छत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को नीले ड्रम में भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बगल का मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि इसका इस्तेमाल बम, फुलझड़ी, अनार और अन्य आतिशबाजी बनाने में किया जाता था। मकान के मलबे से बम और आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी निकल रही है। विस्फोट के बाद से आसपास के लोग दहशत में हैं। उधर, मलबा हटाने का काम दूसरे दिन भी चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
अस्पताल में घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार शाम हुए विस्फोट के बाद शुक्रवार को भी घटनास्थल पर दहशत का माहौल रहा। सुबह राजू खान के मकान की छत पर रखे नीले ड्रम में भारी मात्रा में बारूद मिलने से अवैध पटाखा कारोबार की आशंका और गहरा गई है। मकान से अब भी बारूद की महक आ रही है। मलबे में बम और मुरताबी (बारूद और कागज से बनी आतिशबाजी) मिली है।पुलिस बरामद सामग्री को सुरक्षित रखवा रही है।

4 of 6
अपनी बेटी के साथ घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजू खान पटाखों के कारोबार के साथ कपड़े बेचने का काम भी करता था। आशंका है कि कपड़ों के कारोबार की आड़ में पटाखों का काम छिपाया जा रहा था। शुक्रवार को मलबा हटाने में जुटे मजदूरों को गमछा, गंजी, बच्चों के कपड़े, लोहे की वस्तुएं और मास्क मिले। पुलिस इन सामानों को भी सुरक्षित रखवा रही है, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। विस्फोट के दूसरे दिन भी गली में मलबा हटाने का काम चलता रहा। 
विज्ञापन

5 of 6
माैके पर सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल के दोनों ओर पुलिस बैरियर और बांस-बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था। वहीं आसपास के मकानों में रहने वाले लोग अब भी सहमे हुए हैं। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि राजू खान के तीन मंजिला मकान का आधा हिस्सा ढह गया था। आसपास के छह मकानों के खिड़की-दरवाजे भी टूट गए थें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंडलीय अस्पताल में घायल बालक। - फोटो : संवाद
बड़ा बेटा और राजू की मां का दूसरे दिन भी नहीं लगा पता
विस्फोट के दूसरे दिन भी राजू खान के मकान के मलबे को हटाने का काम जारी रहा। मलबे के नीचे से कपड़े और अन्य घरेलू सामान निकलने के बीच लापता परिजनों की तलाश भी चिंता का विषय बनी रही। मकान से बारूद की गंध आने और नीले ड्रम में भारी मात्रा में बारूद मिलने की जानकारी से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। उधर, सोनभद्र के घोरावल निवासी राजू खान की पत्नी चांदनी के भाई अख्तर और मां परवीन शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि राजू के बड़े बेटे शफाअत और मां मुन्नी का पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें