फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : जब काशी में सूरज होता है अस्त तो घाटों के नजारे होते हैं मस्त

Sun, 13 Jan 2019 01:32 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
ganga ghat - फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए काशी को सजाया जा रहा है। खासकर गंगा घाटों को रंगीन फसाड लाइटों से रोशन किया गया है, जिससे रात में इनका सौंदर्य और निखर उठा है। सैलानी भी देर रात तक मुग्ध होकर इन्हें निहारते रहते हैं। प्रभुघाट, चेतसिंह घाट, महानिर्वाणी घाट तथा शिवाला घाट इस तरह जगमगा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें... 

 
विज्ञापन

2 of 6
ganga ghat - फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले एक दर्जन से ज्यादा घाटों पर यह लाइटिंग कर दी जाएगी। इसी के साथ प्रमुख इमारतों से चकाचौंध करते हैलोजन या एलईडी बल्ब हटाए जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ganga ghat - फोटो : amar ujala
चंद्रहार की तरह सजे काशी के घाटों को कांसेप्ट लाइटिंग से निखारा जा रहा है। इस लाइटिंग से घाटों और ऐतिहासिक धरोहरों की बनावट व नक्काशी की कलात्मकता रात में भी सैलानियां को रिझाएगी। 

 

4 of 6
ganga ghat - फोटो : amar ujala
मान महल घाट पर कांसेप्ट लाइटिंग की सकरात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब अहित्याबाई, मणिकर्णिका, दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद, ललिता घाट सहित राज घाट से अस्सी घाट तक सफेद व पीली लाइट की जगह कांसेप्ट लाइटिंग कराई जा रही है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ganga ghat - फोटो : amar ujala
इससे घाटों और ऐतिहासिक भवनों की नक्काशी व कलात्मकता उभर कर सामने आएगी। रात में भी इन बारीकियों को सैलानी आसानी से देख सकेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ganga ghat - फोटो : amar ujala
घाटों पर दो साल पहले तक पीली लाइटें और बाद में सफेद एलईडी लगाई गई थीं। मगर इस लाइटिंग से घाटों की प्राचीन इमारतों की शृंखला ही दिखाई देती है। इसलिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय घाटों की कांसेप्ट लाइटिंग करा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें