फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी फ्लाईओवर हादसे का सामने आया कारण, इस कमी से गिरे बीम

Thu, 17 May 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मंगलवार की शाम निर्माणाधीन फ्लाईओवर हादसे में 18 लोगों की जान चली गई। जबकि तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बुधवार को हादसे का कारण सामने आया। घटनास्थल पर पहुंचे इंजीनियर ने कमी की जानकारी दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उप्र सेतु निगम भले ही दावा कर रहा है कि हादसे के समय निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम नहीं हो रहा है लेकिन वहां काम चलने के साक्ष्य मौजूद हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हादसे के दूसरे दिन घटनास्थल पर पहुंचे इंजीनियरिंग के जानकारों की मानें तो जैक और बेयरिंग में तालमेल नहीं होने से बीम गिरी हैं। बीम गिरने वाले स्थल पर गैस कटर मशीन की पाइप पड़ी है। पिलर के ऊपर जैक और हैंडल पड़े हैं। इसका मतलब है कि वहां कुछ हो रहा था। जिस तरह से बीम को रखा गया है, वह असंतुलन के बगैर नहीं गिर सकता है। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल के पास रेलवे कॉलोनी निवासी विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के पहले से पिलर पर मजदूर काम कर रहे थे। पहले पीछे वाला बीम गिरा, इसके बाद आगे वाला बीम गाड़ियों पर गिरा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सिगरा निवासी पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर विनोद शुक्ला ने बताया कि पीछे वाला बीम बीच में टूटा है, जबकि आगे वाले बीम में कई जगहों पर दरार पड़ गई है। लग रहा है कि जैक से बीम को बेयरिंग में फिट किया जा रहा था। जैक घुमाने के दौरान एक तरफ का हिस्सा अधिक उठ गया और बीम का झुकाव जिस ओर था, उधर गुरुत्वाकर्षण के चलते बीम झुकी और नीचे गिर पड़ी। पीछे वाली बीम से आगे वाली बीम को धक्का लगा और वह नीचे वाहनों पर गिर पड़ी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर एसके सिंह ने बताया कि वहां का दृश्य देखने से लग रहा है, वहां काम चल रहा था। फरवरी में रखी गई बीम मार्च-अप्रैल में नहीं गिरी। इसका मई में गिरना आश्चर्य की बात है। फ्लाईओवर के साइट कार्यालय अंधरापुल में बुधवार को सन्नाटा पसरा था। वहां मौजूद टीआरबी के जवान और सामान की रखवाली करने वाले चौकीदार ने बताया कि घटना के बाद कोई यहां नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें