फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी फ्लाईओवर हादसे के बाद शवों की सौदेबाजी, पोस्टमार्टम के लिए पैसे मांगने वाला सस्पेंड

Wed, 16 May 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
varanasi - फोटो : self
वाराणसी फ्लाईओवर हादसे के बाद मृतकों की शवों के साथ सौदेबाजी का सनसनीखेज मामला आने के बाद जिला प्रसासन व अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में मृतकों के परिजन पैसे वसूलने का आरोप लगा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
social media - फोटो : social media
मृतकों के परिजनों का आरोप है कि एक शव के पोस्टमार्टम के बदले 200  रुपए मांगे गए। वीडियो वायरल होने के बाद वाराणसी जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
varanasi - फोटो : social media
पैसों की मांग की गई थी गोरखपुर के उस परिवार से जिसके चार सदस्य इस हादसे में काल के गाल में समा गए। पहले से ही घटना दुखी परिजनों को यह नागवार गुजरा। उन्होंने इसकी शिकायत की तो मामला वाराणसी डीएम के संज्ञान में आया। 

 

4 of 7
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में एक ऐसा परिवार भी शामिल है जिसके पांच सदस्यों को अपनी जानें गंवानी पड़ी। यूपी के जौनपुर के इस परिवार ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया है कि बीएचयू में पोस्टमार्टम करने के लिए हर शव को पोस्टमार्टम के बाद सील करने के लिए 200 रुपये की मांग की गई। 

 
विज्ञापन

5 of 7
deadbody
एक व्यक्ति ने अस्पताल में घटी इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर पेश किया है और कहा है कि एक लाश के पोस्टमार्टम के लिए 200 रुपए की मांग की जा रही है। फिलाहल आरोपी सफाईकर्मी बनारसी को स्पेंड कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी डीएम ने बताया कि कुल 15 शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। शवों को उनके घर तक ले जाने के लिए सरकारी व्यवस्था मुहैया कराई गई थी।  बता दें कि मंगलवार शाम हुए इस हादसे के बाद केंद्र से लेकर यूपी सरकार एक्शन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएमओ जहां घटना की हर अपडेट ले रहा है तो वहीं सीएम योगी खुद निगाहें बनाए हुए हैं। उन्होंने 48 घंटे में इस घटना की रिपोर्ट मांगी है। इस हादसे की जांच शुरू हो गई है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें