फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बाढ़ की तस्वीरें: मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंचा पानी, 1203 लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर

Mon, 21 Jul 2025 02:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: काशी में बाढ़ से 1203 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। वहीं 248 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाट वाले इलाकों में पानी भर गया है। 
विज्ञापन
1 of 6
बाढ़ के पानी में इस तरह जाते दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
गंगा के बाढ़ का पानी मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंच गया है। रविवार को दिनभर गलियों में नावें चलीं। सोमवार को भी यही हाल रहा। अंतिम संस्कार के लिए ज्यादा शव नाव से लाए गए और छतों पर अंतिम संस्कार हुआ। दूसरी तरफ, बाढ़ से शहरी क्षेत्र के सात मोहल्ले और निचले इलाकों में रहने वाले 248 परिवार प्रभावित हैं। अब तक 1203 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। बाढ़ पीड़ित 10 राहत शिविरों में रह रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Varanasi Flood - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, रविवार की सुबह 10 बजे तक गंगा का जलस्तर 70.13 मीटर और सुबह 11 बजे 70.14 मीटर तक पहुंच गया था। यानी गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज 14 सेंटीमीटर दूर है। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। हालांकि शाम छह बजे से जलस्तर में गिरावट दर्ज की जाने लगी लेकिन जलस्तर फिर बढ़ने और उसके साथ कटान की आशंका बनी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 6
Varanasi Flood - फोटो : अमर उजाला
एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर कम हो रहा है। जलस्तर बढ़ने की वजह से शहरी क्षेत्र के सलारपुर, सरैयां, नक्खीघाट, ढेलवरिया, दनियालपुर, हुकुलगंज और बड़ी बाजार की आबादी क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है। 

इसे भी पढ़ें; Sawan Somwar 2025: काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, दो लाख भक्तों ने किए दर्शन; देखें तस्वीरें
 

4 of 6
Varanasi Flood - फोटो : अमर उजाला
पलट प्रवाह के कारण काशी के उत्तर में वरुणा और दक्षिण में असि (नगवा नाला) से सामनेघाट क्षेत्र में गंगा किनारे बने तीन सौ से ज्यादा भवन चौतरफा बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इस इलाके में रहने वाले 2013 में आई बाढ़ को याद कर रहे हैं। कह रहे हैं कि अब बाढ़ का पानी घरों की रसोई तक पहुंचने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 6
Varanasi Flood - फोटो : अमर उजाला
50 एकड़ फसल जलमग्न, परिवार के आठ सदस्यों को सुरक्षित निकाला
चिरईगांव के छितौना ताल में बाढ़ का पानी भर जाने से रामपुर गांव की करीब 50 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। नायब तहसीलदार सुरेखा वर्मा के नेतृत्व में रविवार को राजस्व की टीम ने रामपुर में बाढ़ प्रभावित 24 से पशुपालकों को भूसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Varanasi Flood - फोटो : अमर उजाला
साथ ही बाढ़ से घिरे लालजी प्रसाद, राकेश कुमार, राजेश कुमार, बिंदु देवी, पूजा, खुशबू, पुष्पा और अभिषेक सहित एक ही परिवार के आठ सदस्यों को सुरक्षित निकाला और प्राथमिक विद्यालय रामपुर में रहने की व्यवस्था की गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें