श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा धाम गूंज उठा। मंगला आरती के साथ ही बाबा के झांकी दर्शन शुरू हो गए। इस दौरान कांवड़ियों व शिवभक्तों की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर मंगल कामना की। काशी विश्वनाथ मंदिर में 8:30 बजे तक दो लाख श्रद्धालुओं नें बाबा के दर्शन किए। तस्वीरों में देखें- सावन के दूसरे सोमवार पर काशी का माहौल...
विज्ञापन
2 of 8
Sawan 2025
- फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया पर कांवड़ियों का पैर धोकर उन पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया।
विज्ञापन
3 of 8
काशी विश्वनाथ धाम जाते कांवड़िये
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर दर्शन के लिए शिवभक्तों की लगी कतार।
4 of 8
Kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों तरफ फूलों से सजावट किया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
बाबा के प्रिय श्रावण मास के दौरान महादेव के दर्शन का सोमवार को विशेष महत्व होता है। ऐसे में बाबा के अलग- अलग स्वरूपों का शृंगार किया जाता है।
विज्ञापन
6 of 8
कर्दमेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
कर्दमेश्वर महादेव मंदिर कंदवा में सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह से दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
7 of 8
मार्कंडेय महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मार्कंडेय महादेव मंदिर में सोमवार की भोर से ही मंगला आरती के बाद हर- हर महादेव उद्घोष के साथ गंगा गोमती संगम में स्नान कर हजारों भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह 6 बजे के बाद लगातार भीड़ बढ़ती ही जा रही है।
शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह से हर- हर महादेव के उद्घोष के साथ शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतार में खड़े होकर बाबा के दर्शन पूजन किए।