गंगा के बाढ़ का पानी मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंच गया है। रविवार को दिनभर गलियों में नावें चलीं। सोमवार को भी यही हाल रहा। अंतिम संस्कार के लिए ज्यादा शव नाव से लाए गए और छतों पर अंतिम संस्कार हुआ। दूसरी तरफ, बाढ़ से शहरी क्षेत्र के सात मोहल्ले और निचले इलाकों में रहने वाले 248 परिवार प्रभावित हैं। अब तक 1203 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। बाढ़ पीड़ित 10 राहत शिविरों में रह रहे हैं।