फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की देव दीपावलीः वर्षों से चली आ रही ये परंपरा मगर इस बार बहुत कुछ हो रहा पहली बार

Fri, 23 Nov 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
dev deepawali - फोटो : अमर उजाला
उत्सव धर्मी काशी में हर दिन त्योहार और पर्वों की परंपराएं जीवंत होती रहती हैं। इसी में से एक है काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली। कार्तिक पूर्णिमा यानि आज इस त्योहार के लिए पूरा बनारस सराबोर है। घाटों पर भीड़ जुटने लगी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल और अनिल कपूर बनारस आ चुके हैं। शाम होने से पहले सीएम योगी, राज्यपाल राम नाईक सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी पधारेंगे। काशी में देव दीपावली की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। मगर, पहली बार देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में बहुत कुछ होने जा रहा है। माना जा रहा है कि सीएम योगी काशीवासियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
dev deepawali - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए शासन की ओर से पहली बार 50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। आज राजघाट पर होने वाले आयोजन में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। दशाश्वमेध घाट पर रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई और मंत्री मौजूद रहेंगे। राजघाट पर आयोजन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री नौका विहार करते हुए अस्सी घाट पर देव दीपावली की छटा निहारेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
dev deepawali - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली पर काशीवासियों को सौगात भी देंगे। देव दीपावली पर घाटों की झलक देखते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंचेंगे। वहां से वो सतुआबाबा आश्रम जाएंगे। इसके बाद वहां से निकलकर पैदल ही कॉरिडोर के लिए तय की गई गलियों से होते हुए वे विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। जहां वह काशी विश्वनाथ हेल्प डेस्क व भोजनालय का उद्धाटन करेंगे। 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस बार  देव दीपावली पर 21 लाख दीप जलाने के कीर्तिमान को  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है। घाटों को सजाने वाली समितियों के लिए इस लक्ष्य पाने की राह पर्यटन विभाग ने आसान की है। सरकारी सहयोग से सभी 84 घाटों और 36 कुंड-तालाब पर एक समान संख्या में दीप जलेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली पर काशी के 16 घाटों पर उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से विशेष आयोजन किए जा रहे है। इस दौरान लोक कलाओं के साथ-साथ सूफी संगीत सहित कई और कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे। राजघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही गंगा की लहरों पर तीन बार लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में भगवान बुद्ध की जीवनगाथा तथागत की उपदेश स्थली पर जीवंत होगी।  इसका शुभारंभ सीएम योगी करेंगे। गंगा उस पार रेती पर आतिशबाजी की भी तैयारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प दिलाया जाएगा। छह वीर शहीदों के परिजनों को भागीरथी शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसमें सेना, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के दो-दो जवान शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशदीप से होगा। यहां फिल्म अभिनेता अनिल कपूर खास मेहमान होंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें