यूपी के मिर्जापुर में विदेशी पर्यटकों से हुई छेड़छाड़ और मारपीट की घटना ने न केवल राज्य बल्कि देश को शर्मसार कर दिया है। फ्रांस निवासी एक पुरुष और चार महिलाओं के साथ उस दिन अगर काशी की बेटियां नहीं होती तो शायद घटना और बड़ी होती। फ्रांसीसी नागरिकों के साथ मिर्जापुर गई काशी की इन बेटियों ने बिना जान की परवाह किए 10 से 12 की संख्या में आए मनबढ़ों से भिड़ गई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
फ्रांसीसी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की सेवा करने के साथ ही काशी भ्रमण के उद्देश्य से यहां आया फ्रांसीसी नागरिकों का छह सदस्यीय दल चंद असामाजिक तत्वों की करतूत से आहत होकर सोमवार को वापस लौट गया। मिर्जापुर के लखनिया दरी में रविवार को हुई छेड़खानी, मारपीट और बदसलूकी की घटना को फ्रांसीसी नागरिकों ने कभी न भूल सकने वाला भयावह पल बताया।
विज्ञापन
3 of 8
फ्रांसीसी नागरिक के साथ मनबढ़ो से लोहा लेने वाली साहसी बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
फ्रांस निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जोंपियर के साथ यहां उनका एक पुरुष और चार महिला मित्र आए हुए थे। यह छह सदस्यीय दल बीते 25 नवंबर को बनारस पहुंचा था। रविवार को फ्रांसीसी दल शिवाला के ही अपने परिचित नितिन डे और उनकी तीन भतीजियों के साथ पिकनिक मनाने मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना अंतर्गत लखनिया दरी जल प्रपात पहुंचे।
4 of 8
molestation
शाम करीब चार बजे सभी बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी दो वहां आए दो युवक एक फ्रांसीसी युवती पर छींटाकशी करने लगे। नितिन ने दोनों को डांटकर भगाया। थोड़ी ही देर में 10 से 12 की संख्या में युवक मौके पर आए। उन्होंने फ्रांसीसी युवतियों से छेड़खानी के साथ ही विरोध करने वालों से डंडे व कोल्डड्रिंक की बोतल से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दो युवक एक फ्रांसीसी युवती को पकड़ कर खींचने लगे।
विज्ञापन
5 of 8
daughters
- फोटो : अमर उजाला
इस पर नितिन की तीनों भतीजियां उनसे भिड़ गईं। तब तक वहां मौजूद लोग भी उनकी मदद में आ गए और दोनों युवकों को पकड़ कर सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में नितिन के अलावा उनकी भतीजी रिया दत्ता, मिली दत्ता व तान्या दत्ता को चोट आई।
विज्ञापन
6 of 8
फ्रांसीसी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
जोंपियर ने बताया कि इस घटना से वो और उनके साथी बेहद सहम गए हैं और अब वापस अपने देश लौट रहे हैं। जोंपियर ने रिया, मिली और तान्या की खासी तारीफ की। बताया कि अराजकतत्व जब छेड़खानी, मारपीट और गालीगलौज कर रहे थे तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया। ऐसे में उनके दोस्त नितिन के घर की तीनों बच्चियों ने हिम्मत दिखाई और अराजकतत्वों का डटकर लोहा लिया।
विज्ञापन
7 of 8
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। एडीजी जोन बी महापात्रा के निर्देश पर सोमवार को एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह फ्रांसीसी नागरिकों से मुलाकात करने पहुंचे। यहां जोपिंयर ने लखनिया दरी के लोगों और पुलिस का शुक्रिया अदा किया। विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले में यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
फ्रांसीसी सैलानियों से छेड़खानी, मारपीट, बलवा के मामले में गिरफ्तार किए गए आठों आरोपी कैंट और सारनाथ क्षेत्र के हैं। एसपी मिर्जापुर ने बताया कि रविवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिस और पीएसी के जवान कहां थे, इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए एसपी ऑपरेशन को कहा गया है।फ्रांसीसी नागरिकों के साथ मारपीट नहीं हुई है।