फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में कांग्रेस ने कुछ इस अंदाज में दिया पीएम मोदी को जन्मदिन का तोहफा!

Tue, 18 Sep 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
पूरे देश ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इसी बीच पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर राफेल सौदे पर सरकार प्रधानमंत्री को घेरा। अनोखे ढंग से विरोध जताया और तोहफा दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...... 
 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala


वाराणसी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोमवार को राफेल सौदे में घोटाले का आरोप लगाते हुए भारत माता मंदिर में मोदी के अलावा अंबानी का मुखौटा बना कर केक काटा। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि आज देश में रक्षा क्षेत्र में धांधली कर प्रधानमंत्री ने देश के साथ छलावा किया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
 जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. मदन मोहन मालवीय की बगिया की मार्केटिंग कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे ने बताया कि चुनावी फंड व अपने मित्र अनिल अंबानी से साझेदारी कर राफेल की डील को एक लाख 30 हजार करोड़ का घोटाला बताया। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

उधर,  जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से सोमवार को काशी विद्यापीठ जाने वाली जर्जर सड़क पर लोगों को मिट्टी-गिट्टी और कूड़े-कचरे का लोगों को गिफ्ट दिया। जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा का आरोप है कि पूरा सहर खस्ताहाल सड़कों की समस्या से जूझ रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र कर रहे थे प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
इधर, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने के विरोध में सोमवार को वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गोबर का केक काटने और काले रंग के गुब्बारे उड़ाने की तैयारी में थे। पुलिस ने मामले में विश्वविद्यालय के  से राष्ट्रीय स्वाभिमान मोर्चा के साकेत शुक्ला सहित 15 छात्रों को नारेबाजी और प्रदर्शन करते गिरफ्तार कर लिया। सभी का चालान शांति भंग के आरोप में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ani
 प्रधानमंत्री के शहर आगमन पर खुफिया एजेंसियों ने विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई थी। पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी गई थी।  सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर सोमवार को लंका, भेलूपुर थाना सहित शहर के अन्य थाना क्षेत्रों से 15 लोगों को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें