Varanasi Murder Case: वाराणसी में बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर कॉलोनाइजर की हत्या कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
1 of 7
कॉलोनाइजर की फाइल फोटो व हत्याकांड के बाद जांच करने पहुंचे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले में कालोनाइजर महेंद्र की हत्या को पेशेवर शूटरों ने अंजाम दिया है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की अब तक की छानबीन में सामने आ रहा है कि जमीन से जुड़ी पंचायत और रुपये के लेनदेन का विवाद हो सकता है। पुलिस की जांच की सुई इस पर ही घूम रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
कॉलोनाइजर हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के लिए जांच टीम गठित
डीसीपी वरुण प्रमोद कुमार ने बताया की बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है। फिलहाल जमीन और रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 7
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए कॉलोनाइजर हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश
घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश तीन बदमाश सामने आए हैं। सिंहपुर के अरिहंत नगर कालोनी को आने जाने वाले मार्ग पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
कॉलोनाइजर हत्याकांड के बाद जांच करने पहुंचे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
योजनाबद्ध तरीके से बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी स्थित मकान से रोज सुबह महेंद्र गौतम अपनी बाइक से अरिहंत नगर कालोनी में प्लाटिंग की जमीन पर जाते थे। बदमाशों को पहले से अंदाजा था कि महेंद्र इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रेकी के बाद वारदात को दिया अंजाम
योजनाबद्ध तरीके से बदमाशों ने पहले रेकी की थी और सुबह 9 बजे बाइक सवार महेंद्र के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मौके से .30 और .32 बोर के कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
कॉलोनाइजर हत्याकांड के बाद जांच करने पहुंचे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल सीडीआर को खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार मारे गए कालोनाइजर महेंद्र गौतम के पिता श्यामनाथ रिटायर्ड आरटीओ हैं। पिता ने बताया की बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस हर बिंदुओं को खंगाल रही है। महेंद्र गौतम के मोबाइल सीडीआर को पुलिस खंगाल रही है।
महेंद्र की फाइल फोटो व मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
करीबियों से पूछताछ कर रही पुलिस
महेंद्र गौतम के करीबियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। क्राइम ब्रांच की टीम क्षेत्र कस्बा के पुराने कॉलोनाइजर को रडार पर लिया है। जेल में बंद क्षेत्र के अपराधियों के करीबियों पर पुलिस की निगाह है।