फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार पर गंगा तट से बाबा के दरबार तक केसरिया हुई काशी

Mon, 17 Jul 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
sawan - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार के जलाभिषेक के लिए काशी में कांवरियों का रेला उमड़ पड़ा है। भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए दौड़ते, झूमते, गाते, नाचते बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे लगाते श्रद्धालु आस्था के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
sawan - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम तक दशाश्वमेध में गंगा तट से लेकर चितरंजन पार्क के शिविर तक कांवरियों की भीड़ के चलते कहीं तिल रखने की जगह नहीं थी। शिविरों में भी जगह नहीं थी। दशाश्वमेध घाट से लेकर चितरंजन पार्क के शिव शक्ति कांवरिया तीर्थयात्री सेवा शिविर तक कांवरियों का रेला इस कदर था कि पैदल भी लोग नहीं चल पा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
sawan - फोटो : अमर उजाला
शिविरों में सेवा के भाव भी खूब दिखे।  कहीं कांवरियों के पैरों के छाले का इलाज होता रहा तो कहीं सेवा भावना से सेवादार ओतप्रोत नजर आए।  वहां सड़क पर कारपेट बिछाई गई थी और उस पर सैकड़ों कांवरिए आराम फरमा रहे थे। शिविर में कांवर रखने की जगह नहीं बची थी। 

4 of 5
sawan - फोटो : अमर उजाला
प्रयाग से लेकर काशी के बीच कांवरियों का रेला रविवार की दोपहर की लग गया।  टेंपो, ट्रैक्टर-ट्रालियों पर बाबा भोलेनाथ की तरह-तरह की झांकियां लेकर भक्त सड़कों पर चलते रहे। बोल बम के जयकारे लगाते हुए भीड़ हर तरफ से बाबा दरबार की ओर बढ़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sawan - फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों भक्तों को भोग-प्रसाद वितरित किया गया। रात नौ बजे ही बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए कांवरिया शिव भक्तों की कतार लग गई। रात 11 बजे तक गोदौलिया चौराहे तक श्रद्धालुओं का कारवां अपनी बारी के इंतजार में खड़ा नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें