फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day : अपने प्यार को बनाएं यादगार, बाजारों में मिल रहे ऐसे खास उपहार

Thu, 14 Feb 2019 10:12 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
रोज डे से शुरू हुआ प्यार का सप्ताह अब अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है, क्योंकि प्यार के गुलाबी सप्ताह में गुरुवार को वेलेंटाइन डे(Valentine Day) है। जिसके लिए प्यार के पंछी हफ्ते के आखिरी पलों को भी यादगार बनाने में अंतिम रूप दे रहे है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जो गिफ्ट्स को लेकर अभी तक कन्फ्यूज होंगे। कोई बात नहीं, आपकी इस समस्या का हल है। बाजारों में एक से एक नायाब तोहफे आ गए है, जिन्हें देने भर से ही आपके दिल की बात उनके दिल तक पहुंच जाएगी। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
प्यार के वीकेंड में जहां गुलाब की नाजुक कलियों ने दिल की हर बात कहीं तो हाथों में गुलाब देकर इजहार-ए-इश्क हुआ, और प्यार का यह फूल अब रिश्तों में नए रंग भर गया। इस प्यार के त्योहार के लिए बनारस में पूरा बाजार सजा हुआ है। तमाम गिफ्ट की दुकानें दिल खुश कर देने वाले तोहफों से भरे हुए हैं। इन्हीं तोहफों में से कुछ हटकर और खास ढूंढ कर लोग अपने प्यार को नजराना देने को तैयार है। फिर चाहे वो वेलेंटाइन डे कार्ड हो, चॉकलेट हो, लव लेटर, मेटेलिक रोज या फिर मैजिकल मिरर फोटो फ्रेम।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
वेलेंटाइन डे में टेडीबियर का अहम रोल होता है। बाजार में 50 रुपये से लेकर 5000 हजार कीमत का फुल साइज टेडी बियर है। हैगिंग बियर, पिलो टेडी, कुशन टेडी के साथ म्यूजिकल टेडी भी मौजूद है जो आई लव यू जैसी ध्वनि के साथ गाने भी गाता है। 

4 of 7
- फोटो : amar ujala
गिफ्ट विक्रेता अमित बताते है कि वेलेंटाइन डे के लिए युगल उपहार कस्टमाइज भी करा रहे है। कुशन, सॉफ्ट टॉय, पिलो कवर, कॅाफी मग, डांसिग फोटो फ्रेम, अंगूठी व लॉकेट पर अपने चाहने वाले की तस्वीर प्रिंट करा रहे है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
बाजार में 50 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक ग्रीटिंग कार्ड उपलब्ध है। जैसे म्यूजिकल कार्ड , जिसे खोलने पर रोमंटिक धुन बजने लगती है। वहीं मैजिक कार्ड उन लोगों के लिए खास है जिन्होंने यह पूरा हफ्ता अपने चाहने वाले को विश नहीं किया। इस कार्ड में हर दिन के लिए कुछ खास है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
वेलेंटाइन डे पर अपने खास को इंप्रेस करने के लिए कपल्स स्टैचू भी मार्केट में उपलब्ध है, जिससे वो अपनी दिल की बात कह सकते है। इसके साथ लव कैप्सूल, डांसिंग डॉल भी आप उपहार में दे सकेते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
बेस्ट फ्रेंड, बेस्ट मॉम के साथ इस बार बेस्ट वाइफ और बेस्ट हबी लिखा कॉफी मग आया है, जिसे नवविवाहित जोड़े ज्यादा खरीद रहे है। साथ ही लोग मौजिकल मग भी प्रिंट करा रहे है, जिस पर फोटो छपवा सकते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें