फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी और निकलती धूप से मौसम में बदलाव बना रहा बीमार, छह डिग्री तापमान बढ़ा, बरतें सावधानी

Thu, 07 Jan 2021 11:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
अस्सी घाट। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में दो दिन पहले नम हवाओं के साथ बूंदाबांदी के बाद गुरुवार को तेज धूप होने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। इस दौरान दिन में मौसम भी साफ रहा। हवा की रफ्तार भी थमी रही। वहीं, बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अब तीन-चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही मौसम का मिजाज पिछले तीन-चार दिनों से बदल गया है। जहां पहले नम पछुआ हवाओं की वजह से गलन अधिक बढ़ रही थी वही मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही दोपहर में नम हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। यही कारण था कि मंगलवार शाम को अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड अधिक लग रही थी। बुधवार को सुबह से ही अच्छी धूप भी हुई और हवा न चलने की वजह से ही ठंड भी काफी कम रहा।
विज्ञापन

3 of 6
तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों तक  मौसम ऐसे ही साफ रहने की संभावना है।

4 of 6
मौसम का बदलाव बना रहा बीमार, बरतें सावधानी
कोरोना संक्रमण का खतरा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, लेकिन सजगता, सतर्कता बरतने की जरूरत है अभी भी उतनी ही है जितनी पहले थी। इस बीच मौसम में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बूंदाबांदी। तापमान में भी उतार चढ़ाव बना है। मौसम में हो रहे तेजी से बदलाव की वजह से ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चे हो या बड़े सर्दी खांसी जुकाम से लोग परेशान हैं। अस्पतालों की ओपीडी में भी अन्य बीमारियों की तुलना में सर्दी खांसी जुकाम और बुखार वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

5 of 6
क्या कहते हैं डॉक्टर
मंडलीय अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एके सिंह ने बताया पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है। आमतौर पर 60 से 80 मरीज आते थे, लेकिन सोमवार से यह संख्या 100 तक जा रही है। इसमें भी आधे से ज्यादा मरीज सर्दी खांसी जुकाम के भी हैं। दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह का कहना है की कोरोना संक्रमण से बचाव की अपील तो की ही जा रही है लेकिन बहुत से लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सतर्कता बरत रहे हैं। जिस तरह प्रदूषण का ग्राफ बढ़ रहा है, उससे सांस संबंधी बीमारियां भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौसम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।
ये बरतें सावधानी
पूरी बांह का कपड़ा पहनकर ही घर से निकलें
गुनगुने पानी का सेवन करें
ज्यादा मसालेदार, तेल वाले भोजन से परहेज करें
सर्दी, खांसी, जुकाम में बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें
दो दिन से अधिक बुखार आने पर अस्पताल पहुंचकर जांच करवाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें