फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बनारस में मानसून ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, 34.4 मिमी बारिश; डेढ़ घंटे में सात डिग्री लुढ़का पारा

Sun, 29 Jun 2025 06:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Weather News: वाराणसी में मानसून अपना असर दिखाने लगा है। 16 साल में आठवीं बार जून महीने के एक दिन में इतनी बारिश हुई। माैसम खुशनुमा होने के बाद गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
1 of 11
बारिश के बाद बनारस में झेलनी पड़ी फजीहत। - फोटो : अमर उजाला
Varanasi Weather News: इस सीजन मानसून ने बारिश का दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को शहरी इलाके में 34.4 मिलीमीटर और गांवों में 19.5 मिलीमीटर बारिश हुई। तीन साल में पहली बार जून महीने के किसी एक दिन में 17 मिमी से ज्यादा बरसात दर्ज की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
कई इलाकों में भर गया पानी। - फोटो : अमर उजाला
16 साल में आठवीं बार जून महीने के एक दिन में इतनी बारिश हुई। इससे पहले जून महीने के एक दिन में अधिकतम बारिश 2024 में 14.4 मिमी और 2023 में 17.4 मिमी तक हुई थी। इस डेढ़ घंटे की बारिश में ही बनारस का पारा 7 डिग्री तक लुढ़क गया।
विज्ञापन

3 of 11
गुमटी वालों को हुई परेशानी। - फोटो : अमर उजाला
बीते तीन महीने से पहली बार काशी की धरती ने हल्की ठंड का एहसास कराया। लोगों को घरों के एसी, कूलर तक बंद करने पड़ गए।

4 of 11
माैसम हुआ खुशनुमा लेकिन बढ़ी दिक्कत। - फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार, जिले में सुबह से 8.30 बजे से 5.30 बजे तक 19.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बीएचयू केंद्र के मुताबिक 34.4 मिमी बरसात हुई। 
विज्ञापन

5 of 11
बड़ी गाड़ियों की थम गई रफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में आगे भी बारिश के अच्छे आसार हैं।
विज्ञापन

6 of 11
पर्यटकों ने घाट की ओर किया रुख। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के कच्छ तट पर बने निम्न दाब और पूर्वी छोर पर दक्षिणी-पश्चिमी बांग्लादेश में विकसित हो रहे निम्न दाब के प्रभाव से मानसूनी हवाओं की गति काफी तेज हो गई है। 1 जुलाई से भारी वर्षा का बेल्ट प्रदेश के दक्षिणी भाग की ओर खिसक सकता है।
विज्ञापन

7 of 11
अच्छी बारिश से खुशनुमा हुआ माैसम। - फोटो : अमर उजाला
24 किमी की गति से बही पछुआ
शनिवार को सुबह छह से लेकर दोपहर के डेढ़ बजे तक तीखी धूप ने लोगों झुलसा दिया था।

8 of 11
बारिश का उठाया लुत्फ। - फोटो : अमर उजाला
तापमान 35 डिग्री से ऊपर जाने लगा और उमस ने लोगों को बेहाल करने लगी। तभी आसमान में घने काले बादल घिर गए और 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा बहने लगी। 

9 of 11
रोपवे निर्माण वाले स्थान पर भर गया बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
दोपहर के दो बजे से बारिश शुरू हुई और करीब 3.30 बजे तक ये सिलसिला जारी रहा।

10 of 11
बारिश के बीच कीचड़ में होकर गुजरे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
इतने देर में तापमान से सात डिग्री लुढ़ककर 35 डिग्री से 28 डिग्री सेल्सियस पर चला आया। हालांकि कुछ देर बाद धूप तो निकली लेकिन जमीन इतनी ठंडी हो चुकी थी कि वह बेअसर हो गई और उमस भी नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

11 of 11
गंगा घाट की ओर जाने लगे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश का पांचवां सबसे कम तापमान वाला जिला
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया गया। इसके बाद पारा नीचे चला गया और रात तक 30 डिग्री से ऊपर नहीं आ सका। वहीं बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में अधिकतम सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक आ गया। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में बनारस प्रदेश का पांचवां सबसे कम तापमान वाला जिला बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें