पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने शुक्रवार शाम को पूरे बनारस में जमकर मनमानी की। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो से उतरे कई अभ्यर्थी किराया नहीं दे रहे थे और मांगने पर ऑटो चालकों से गालीगलौज कर रहे थे। अभ्यर्थियों का समूह चांदपुर, लहरतारा, बौलिया, सिगरा, पांडेयपुर और सारनाथ में रास्ते से गुजर रही युवतियों पर छींटाकशी भी कर रहा था। अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था का और बुरा हाल रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले के 60 केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में 80592 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी मगर 63469 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। इस दौरान कुछ केंद्रों पर परीक्षा से पहले सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों ने सर्वर डाउन होने की शिकायत की। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उधर, परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने शाम को शहर भर में जमकर मनमानी की। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो से उतरे कई अभ्यर्थी किराया नहीं दे रहे थे और मांगने पर ऑटो चालकों से गालीगलौज कर रहे थे। इसी तरह कई अभ्यर्थी रोडवेज की बसों को जबरन रुकवा कर उन पर चढ़े और रेलवे स्टेशन और बस अड्डे की ओर गए।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पैदल जा रहे अभ्यर्थियों का समूह चांदपुर, लहरतारा, बौलिया, सिगरा, पांडेयपुर और सारनाथ में रास्ते से गुजर रही युवतियों पर छींटाकशी भी कर रहा था। भर्ती परीक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था का और बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती के चलते कैंट सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार को जबरदस्त भीड़ रही। बलिया, मऊ, गाजीपुर को जाने वाली ट्रेनों में सीट तो दूर खड़े होने के लिए भी जमकर धक्का मुक्की करनी पड़ी। आरक्षित बोगियों में सफर कर रहे यात्री डरे सहमे नजर आए।
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर तो खड़े होने तक की जगह नहीं दिख रही थी। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंचती अंदर घुसने के लिए मशक्कत शुरू हो जाती। उतरने वाले यात्री के लाख निवेदन व शोर मचाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बड़ी मुश्किल से वे बाहर निकल पाए। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर बीच-बीच में बच्चों के जयकारे और शोर शराबे भी गूंजते रहे।