पूर्वांचल के तीन मंडलों वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर के आठ जिलों में 148 केंद्रों पर रविवार को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। बड़ी तादाद में आए परीक्षार्थियों के चलते कई शहरों की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त रही। रेलवे स्टेशन और रोडवेज सहित तमाम अन्य जगहों पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। परीक्षा की समाप्ति के बाद निकलने वाली भीड़ को संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के 12 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान सेमरा (पड़ाव) और पचफेड़वा परीक्षा केंद्रों पर दो नकलची पकड़े गए। परीक्षा के पहले दिन की 18921 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 2103 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पकड़े गए दोनों नकलचियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस व पीएसी में भर्ती के अभ्यर्थियों से सोमवार को भी मुगलसराय रेलवे स्टेशन पटा रहा। यही नहीं नगर में भी चहुंओर अभ्यर्थियों का ही हुजूम दिखा। विशेष कर परीक्षा की समाप्ति के बाद निकलने वाली भीड़ को संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। जिले में परीक्षा के मद्देनजर रविवार से ही परीक्षार्थी नगर में विभिन्न ट्रेनों से पहुंचने लगे थे। पूरी रात इधर इधर टहलने के बाद सुबह की पाली में परीक्षा दी।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षार्थियों की वजह से सड़क पर जगह जगह जाम की स्थिति हो गई। वहीं मंगलवार को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर विभिन्न ट्रेनों से परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला जारी रहा। इससे रेलवे स्टेशन परीक्षार्थियों से पटा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ दिन भर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त करती रही। परीक्षा समाप्ति के बाद दोपहर में परीक्षार्थियों का हुजूम रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में एक तरफ परीक्षा के बाद वापस जाने वाले परीक्षार्थी और मंगलवार को परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों की वजह से स्टेशन पूरी तरह परीक्षार्थियों से पटा रहा। परीक्षार्थियों को संभालने में सुरक्षा कर्मियों को पसीने बहाने पड़े। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई है। इसी तरह आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट प्रभारी वीएन मिश्र ने कहा कि भीड़ को संभालने के लिए विशेष बल लगाए गए हैं।
पुलिस पीएसी भर्ती परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से मुगलसराय वाराणसी मार्ग पर वाहनों का टोटा दिखा। स्थिति यह हो गई कि कड़ी धूप में परीक्षार्थी वाहनों की तलाश में घंटों रोड पर खड़े रहे। यही नहीं परीक्षार्थी दो पहिया वाहन चालकों से कुछ दूर तक पहुंचाने की मिन्नत करते दिखे।