यूपी के श्रावस्ती जिले के जमुनहा चौकी प्रभारी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। वे चौकी के पास बने पंचायत भवन में रहते थे। घटना के समय कमरा अंदर से बंद था। बहराइच व श्रावस्ती की फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सूत्रों के मुताबिक दरोगा अवसाद में था। छुट्टी न मिलने से भी परेशान था। घटना रविवार सुबह की है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव चंदौली के निवासी थे।
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के राजपुर मोड़ पुलिस चौकी पर तैनात प्रभारी मनोज कुमार यादव (42) की तैनाती एक माह पूर्व मल्हीपुर थाना की जमुनहा चौकी में प्रभारी के रूप में हुई थी। वे चंदौली जिले के बलुआ थाना अंतर्गत ग्राम हरधन के रहने वाले थे। तैनाती के समय से ही वे चौकी परिसर में स्थिति पंचायत भवन बरगदहा में रहते थे।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह नौ बजे तक जब चौकी प्रभारी कमरे से बाहर नहीं निकले तो कुछ सिपाही उनके आवास पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खून कमरे से लेकर बरामदे तक फैला था। यह देख कर सिपाहियों ने तत्काल मल्हीपुर थाना प्रभारी वकील पांडे को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंच अंदर से बंद दरवाजे को किसी तरह से खोला। कमरे में चौकी प्रभारी की लाश जमीन पर पड़ी थी। वे नेकर बनियाइन में थे। उनकी सर्विस रिवॉल्वर की डोर उनके हाथ में लिपटी थी। गोली उनके माथे पर लगी थी।
4 of 6
UP POLICE
- फोटो : SELF
देवीपाटन मंडल के डीआईजी अनिल कुमार राय ने कहा कि चौकी प्रभारी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की है। गोली उनके सिर के सामने लगी है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। परिवारीजनों को सूचना दी गई है। उन्होंने स्वयं के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई का अनुरोध किया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मनोज काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ अन्य दिक्कतें भी उन्हें घेरी थीं। साथियों के अनुसार वे कई दिनों से छुट्टी मांग रहे थे, लेकिन उन्हें अवकाश नहीं मिल रहा था। दो दिन पहले उनका भाई भी उनसे मिलने आया था। वह शनिवार को ही वापस हो गया था। उसके जाने के दूसरे दिन ही यह घटना हुई। वहीं, डीआईजी अनिल कुमार राय ने अवकाश न मिलने के सवाल को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि पता चला है कि मनोज निजी कारणों से परेशान था।
एसआई मनोज कुमार यादव 1995 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 2017 में उनका उप निरीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ था। 2018 में उनकी जिले में तैनाती हुई थी। उस समय वे राजपुर मोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी बनाए गए थे। मनोज के तीन बच्चे है। परिवार इलाहाबाद में रहता है।