फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Accident: 100 मीटर तक श्रद्धालुओं को रौंदता गया तेज रफ्तार डंपर, चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ ये हादसा

Sat, 01 Feb 2025 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर में महाकुंभ से गोरखपुर लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे नौ श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचल दिया। मरने वालों में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्ची है। हादसे में किसी का सिर धड़ से अलग हो गया तो किसी की आंतें बाहर आ गई थीं। हाईवे पर मांस के लोथड़े और खून फैल गया था। 
विज्ञापन
1 of 10
UP Ghazipur Accident - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके में रेवसा गांव में वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन हाईवे पर हुए हादसे में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 25 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को गिट्टी लदा डंपर ओवरटेक कर रहा था। उसी समय पिकअप पर बने मचान में लगा एंगल डंपर में फंस गया। इससे मचान सहित पिकअप के डाले (बॉडी) का एक हिस्सा टूट गया और एक के बाद एक श्रद्धालु 100 मीटर तक गिरते गए और डंपर उनको रौंदता हुआ निकल गया। पिकअप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। 

 
विज्ञापन

2 of 10
हादसे में क्षतिग्रसत गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के बांसगांव थाना इलाके के बल्लूचक गांव निवासी धर्मवीर साहनी (30) अपनी पिकअप से सभी श्रद्धालुओं को लेकर निकले थे। पिकअप में 25 लोग थे। पिकअप में टेंट हाउस के लोहे के एंगल से दो तल का मचान बनाया गया था। क्षमता से अधिक सामान और श्रद्धालु पिकअप में सवार थे। दोपहर 02.40 बजे कुसम्ही कला गांव के पेट्रोल पंप से सौ मीटर दूर थी कि पिकअप चालक ने ओवरटेक दिया। 
विज्ञापन

3 of 10
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
दोनों गाड़ियों की रफ्तार अधिक थी। ओवरटेक करते समय पिकअप के मचान में लगा एंगल डंपर में फंस गया, जिसके बाद मचान टूट गया। डंपर ने पिकअप के बाएं हिस्से का डाला (बॉडी) को पूरी तरह से तोड़ दिया। मचान टूटने के बाद एक के बाद एक श्रद्धालु गिरते चले गए और 100 मीटर के अंदर आठ श्रद्धालु गिर पड़े। डंपर के पहिए के नीचे जो भी आया वह बच नहीं पाया। 

 

4 of 10
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद पेट्रोल पंप संचालक की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कराया। इस दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।

 
विज्ञापन

5 of 10
श्रद्धालुओं के शवों को इकट्ठा करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
तेजी से भाग निकला डंपर चालक 
हादसे के दौरान डंपर तेज रफ्तार में था। एक के बाद एक कई श्रद्धालुओं को कुचलने के बाद चालक ने स्पीड और बढ़ा दी, जो सड़क किनारे और हादसा स्थल के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया। इस फुटेज को डीएम-एसपी ने भी देखा। 
विज्ञापन

6 of 10
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचला, नौ की मौत
आपको बता दें कि गाजीपुर में वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर में महाकुंभ से गोरखपुर लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे नौ श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचल दिया। मरने वालों में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्ची है। हादसे में किसी का सिर धड़ से अलग हो गया तो किसी की आंतें बाहर आ गई थीं। हाईवे पर मांस के लोथड़े और खून फैल गया था। 

 
विज्ञापन

7 of 10
पूछताछ करतीं डीएम आर्यका अखौरी - फोटो : अमर उजाला
बाद में शवों की शिनाख्त कपड़ों से की गई। ये सभी गोरखपुर के रहने वाले थे। पिकअप का डाला टूटने से गिरकर 14 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गोरखपुर जिले के बांसगांव तहसील क्षेत्र के हल्दीचक, खुदीचक, बालोचक आदि गांवों से 25 श्रद्धालु पिकअप से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। शुक्रवार को स्नान के बाद सभी लौट रहे थे। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर नंदगंज थानाक्षेत्र के रेवसा गांव में पेट्रोल पंप के पास दोपहर 02:40 बजे पिकअप पीछे से आ रहे गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आ गया।

8 of 10
हादसे के बाद अस्पताल में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घायलों के अनुसार, डंपर की चपेट में आने से पिकअप का डाला (बाड़ी) एक तरफ से टूट गया, जिससे उस पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और डंपर उनको कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत गोरखपुर की तरफ भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. ईरज राजा, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एडीएम दिनेश कुमार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
 

9 of 10
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
एक ही गांव के हैं सभी मृतक
1 अमर सिंह (45) पुत्र शंभू सिंह ग्राम-हरदीचक थाना बांसगांव
2. नित्या सिंह (5) पुत्री अमर सिंह ग्राम-हरदीचक थाना बांसगांव
3. सुधा चौरसिया (55) पत्नी त्रिलोकी चौरसिया हरदीचक थाना बांसगांव
4. सुरेंद्र गुप्ता (54) पुत्र रामप्यारे गुप्ता हरदीचक थाना बांसगांव
5. लीलावती (40) पत्नी सिंधु गुप्ता हरदीचक थाना बांसगांव
6. श्याम सुंदर (45) पुत्र शहजादे सिंह हरदीचक थाना बांसगांव
7. पुष्पा देवी (स्नेहलता) (40) पत्नी अजय यादव हरदीचक थाना बांसगांव
8. गुलाबी देवी (45) पत्नी रवींद्र यादव हरदीचक थाना बांसगांव
9. शोभावती (65) पत्नी त्रिलोकी चौरसिया निवासी हरदी चक थाना बांसगांव
विज्ञापन

10 of 10
मौके पर पहुंचीं डीएम आर्यका अखौरी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने जताया शोक 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे का संज्ञान लेने के बाद अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर तेजी से राहत कार्य कराने का निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना भी की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें