फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में उत्साह के साथ मनाया गया यूपी दिवस, कई परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

Thu, 25 Jan 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
यूपी द‌िवस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में यूपी दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। पहली बार मनाए जा रहे यूपी दिवस के मौके पर बनारस में स्कूली बच्चों की ओर से नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वच्छता से संबंधित नुक्कड़ नाटक, जादूगर शो का आयोजन भी हुआ। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए निबंध, पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसके अलावा कई जिलों में ‌कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 10
यूपी द‌िवस - फोटो : अमर उजाला
बलिया में करोड़ों की योजनाओं की सौगात मिली। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम के दौरान सांसद भरत सिंह, रविंद्र कुशवाहा ने 29 योजनाओं का लोकार्पण और 15 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर जनपद के विकास का खाका भी खींचा।

 
विज्ञापन

3 of 10
up diwas - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में सड़क, पुल, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही अन्य विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे और डीएम पीके उपाध्याय ने कई सड़क, पुल, आंगनबाड़ी केंद्र समेत अन्य कार्यों का लोकर्पण किया। 

 

4 of 10
up diwas - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में संचार और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जिले में सात हजार करोड़ की परियोजना का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने सरकार के कार्यों का बखान किया। 

 
विज्ञापन

5 of 10
up diwas - फोटो : अमर उजाला
मऊ में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को याद किया गया। 

 
विज्ञापन

6 of 10
up diwas - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में गोष्ठी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निजामाबाद की ब्लैक पाटरी और मुबारकपुर की रेशमी साड़ी के स्टाल लगाए गए।

 
विज्ञापन

7 of 10
up diwas - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। मंडलायुक्त की अगुवाई में सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

8 of 10
up diwas - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में टीडी कालेज के व्यायामशाला में कृ़षि, भूमि संरक्षण, जिला पंचायत राज कार्यालय, लघु सिंचाई सहित अन्य विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिले में पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण सांसद केपी सिंह ने किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 

9 of 10
up diwas - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में यूपी दिवस शुभारंभ एमएलसी केदारनाथ सिंह और मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने किया। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई।

 
विज्ञापन

10 of 10
up diwas - फोटो : अमर उजाला
भदोही में वीएनजीआईसी के मैदान पर आयोजन का उद्घाटन सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर भदोही और औराई के भाजपा विधायक और जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें