फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा कल से, परीक्षार्थियों के लिए ये है सबसे बड़ी मुसीबत

Mon, 05 Feb 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
यूपी बोर्ड - फोटो : SELF
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं लेकिन छात्र परीक्षा की तैयारी करने की बजाय स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। परीक्षार्थी अब तक प्रवेश पत्र को लेकर ही परेशान हैं। एक तो देर से प्रवेश पत्र जारी हुए, दूसरे उस पर त्रुटियों की भरमार। प्रवेश पत्र में ऐसी ऐसी त्रुटियां है जिसे देखकर आप भी परेशान हो जाएंगे। परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित भी हो सकते हैं।  आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
यूपी बोर्ड एग्जाम - फोटो : self

सैकड़ों परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर कहीं उनके नाम में गलती है तो कहीं उनका सेक्स कोड गलत अंकित है। सबसे बड़ी समस्या ये है कि सेक्स कोड गलत होने की वजह से कई परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। कई परीक्षार्थियों का विषय कुछ और अंकित हो गया है। सबसे बड़ी बात तो ये कि इस बार प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड भी अंकित है। बावजूद इसके त्रुटियों की भरमार ने परीक्षार्थियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
UP Board Exam
 यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा के दबाव के साथ साथ बोर्ड की गल्तियों का खामियाजा भुगत रहे हैं। पहले तो कई छात्रों के प्रवेश पत्र से उनकी फोटो ही गायब है। इसके अलावा प्रवेश पत्र पर कई छात्रों के नाम गलत है तो किसी ने अभिभावक का नाम गलत है। प्रवेश पत्र की गड़बड़ी को लेकर परीक्षार्थी खासे परेशान हैं।

​

4 of 6
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : self
उसे संशोधित कराने के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारियों के अंतिम समय में स्कूल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। संशोधन के नाम पर परीक्षार्थियों से शुल्क भी लिया जा रहा है। प्रवेश पत्र पर गड़बड़ी की शिकायत कई विद्यालयों से क्षेत्रीय सचिव कार्यालय और डीआईओएस कार्यालय तक पहुंची है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यही नहीं कई छात्रों ने जो विषय लिए थे, उनकी जगह पर कोई और विषय अंकित हो गया है। विडंबना तो ये है कि विद्यालय इसमें संशोधन के नाम पर छात्रों ने जमकर धन उगाही कर रहे हैं। कई छात्रों ने इसकी शिकायत बोर्ड ऑफिस और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी बोर्ड परीक्षा

डीआईओएस और प्रधानाचार्यों की ओर से बोर्ड को भी इससे अवगत करा दिया गया है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय सचिव को पत्र लिखकर प्रवेश पत्र पर हुई त्रुटियाें को प्रधानाचार्य स्तर से संशोधन कराने के निर्देश दिए हैं ताकि परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें