फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि की तस्वीरें: काशी का कण-कण शंकर मय, दो लाख भक्तों ने लगाई बाबा दरबार में हाजिरी

Fri, 12 Mar 2021 12:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
काशी विश्वनाथ का मनोहारी स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शिव की नगरी काशी रात से बम-बम रही। गंगधार से बाबा दरबार तक हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। आदिविश्वेश्वर के दरबार में मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक अनवरत जारी रहा। बाबा दरबार में लगभग दो लाख भक्तों ने हाजिरी लगाई।

गुरुवार को मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन शुरू हुआ तो श्रद्धालुओं का रेला बाबा दरबार की ओर ही चल पड़ा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के चारों प्रवेश द्वार से भक्तों को प्रवेश दिया गया। गंगा घाट से लेकर एक ओर कतार बाबा दरबार तक थी तो दूसरी ओर मैदागिन और चर्च के पास बाबा दरबार तक लोगों की कतार अनवरत दिन चढ़ने तक बरकरार रही।
विज्ञापन

2 of 6
काशी विश्वनाथ का भव्य श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर स्नान करने के बाद जल लेकर श्रद्धालुओं की कतार मंदिर की ओर बढ़ रही थी। सुबह नौ बजे तक 97 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का झांकी दर्शन किया। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा डेढ़ लाख तक पहुंच गया।

मैदागिन से चौक की तरफ आने वाली बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं की भीड़ 12 बजे तक खाली हो गई। वहीं लक्सा की तरफ से आने वाली कतार दो बजे तक निकला रहा। धूप तेज होने के बावजूद आस्थावानों की श्रद्धा कम नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 6
मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भोलेनाथ की नगरी काशी में बुधवार की रात से ही बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाने और जलाभिषेक की मंशा लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भीड़ बढ़ी तो सुरक्षाकर्मियों ने बैरियर में लोगों को दर्शन के लिए कतारबद्ध किया।

भक्तों के साथ लगातार जागेंगे महादेव 
महाशिवरात्रि पर काशी में भक्तों संग श्री काशी विश्वनाथ 45 घंटे जागेंगे। शिवयोग के दुर्लभ संयोग में बाबा का विवाहोत्सव मनाया गया तो बाबा भी भक्तों के प्रेम में लगातार 45 घंटे तक जागेंगे। महाशिवरात्रि पर मंगला आरती से लेकर 12 मार्च तक रात 11 बजे तक बाबा भक्तों के साथ जागेंगे।

4 of 6
शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती में टिकट बिके 550, पहुंचे 1100 लोग
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर भारी अव्यवस्था रही। मंगला आरती में मंदिर प्रशासन की ओर से 550 टिकट बिके थे लेकिन 11 से अधिक लोग पहुंच गए। वीआईपी दर्शन कराने के चक्कर में काफी संख्या में टिकटधारी मंगलाआरती से बाहर हो गए। विशिष्टजनों के नाम पर भारी मात्रा में गैरविशिष्टजन बाबा दरबार में पहुंच गए। वहीं दर्शन में लगे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट तो बिछाए गए लेकिन पानी का इंतजाम नहीं किया गया।

बृहस्पतिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की मंगला आरती 2:15 बजे आरंभ हुई। वीआईपी प्रोटोकॉल का दबाव होने के कारण टिकटधारी दर्शनार्थियों को दरकिनार कर दिया गया। साढ़े पांच सौ मंगला आरती के टिकटधारी पहुंचे तो उससे दोगुने वीआईपी दर्शनार्थी पहुंच गए। इसके चलते कई टिकटधारी तो आरती में शामिल ही नहीं हो सके।
 
विज्ञापन

5 of 6
सारंगनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आरती 3:15 पर जब समाप्त हुई तो 3:30 बजे से आम श्रद्धालुओं को प्रवेश कराना था लेकिन मंगला आरती में भीड़ ज्यादा होने से मंदिर परिसर को खाली कराने में 45 मिनट का समय लग गया। इसके चलते दर्शन पूजन की शुरुआत चार बजे के बाद से हो सकी। वहीं सुबह से देर रात तक वीआईपी दर्शन कराने के चक्कर में आम भक्तों की परेशानियों को नजरअंदाज किया गया।

लक्सा से गोदौलिया होते हुए ढुंढिराज प्वाइंट की तरफ आने वाली लाइन की रफ्तार बेहद सुस्त थी। लंबी कतार होने के बावजूद श्रद्धालुआें को रोक-रोककर प्रवेश कराया जा रहा था। गौदौलिया से मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं के लिए रेड कार्पेट तो बिछा दिए गए थे लेकिन पानी का इंतजाम नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा विश्वनाथ और मां गौरा की भव्य प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप में लक्सा की तरफ से आने वाले श्रद्धालु पानी के लिए परेशान होते रहे। पहली बार ना तो सामाजिक संस्थाओं की तरफ से और न ही मंदिर प्रशासन की ओर से पानी का इंतजाम किया गया था। तेज धूप में प्रशासन की ओर से  पानी की व्यवस्था नहीं होने से सभी बेहाल रहे। चौक की तरफ से आने वाली कतार 11 बजे से ही खाली थी जबकि दूसरी कतार गोदौलिया होते हुए लक्सा को छू रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें